Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

Samay Raina Mystery Girl: कॉमेडियन समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल का चेहरा आखिरकार बेनकाब हो गया है। वायरल वीडियो की सच्चाई खुद समय रैना ने एक तस्वीर के माध्यम से साफ कर दी है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 18, 2026 | 12:17 PM

समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samay Raina Mystery Girl Identity Reveal: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सी तस्वीर या वीडियो वायरल हो जाए यह कहना मुश्किल है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह भीड़ के बीच एक मास्क पहने लड़की का हाथ थामे उसे सुरक्षित निकालते हुए दिखाई दे रहे थे।

वीडियो के सामने आते ही कयासों का दौर शुरू हो गया और हर कोई यह जानने को बेताब था कि आखिर समय रैना का हाथ थामने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। अब खुद कॉमेडियन ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ था वो पल

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब समय रैना को मुंबई में एक जगह से बाहर निकलते हुए देखा गया। वहां मौजूद फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। इसी आपाधापी के बीच समय एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ से बचाते हुए अपनी गाड़ी की तरफ ले गए।

सम्बंधित ख़बरें

YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट

सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी

The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Alpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन

लड़की ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से उसकी पहचान पूरी तरह छिपी रही। इस छोटे से वाकये का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे फौरन उनकी कथित लव लाइफ से जोड़ दिया।

एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जुड़े थे तार

यह पहली बार नहीं है जब कॉमेडियन समय रैना का नाम किसी लड़की के साथ इस तरह चर्चा में आया हो। इससे कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक और दावा किया गया था। चर्चा थी कि फिल्म ’12वीं फेल’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस मेधा शंकर और समय रैना के बीच कुछ पक रहा है।
सोशल मीडिया पर यह बात फैली थी कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया, लेकिन मीडिया के कैमरों को देखकर दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। इसकी वजह से फैंस को लगा कि मास्क वाली यह लड़की कोई और नहीं बल्कि मेधा शंकर ही हैं।

समय रैना और चांदनी आनंद घई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

समय रैना ने खुद किया बड़ा खुलासा

सारी अटकलों और अफवाहों को नकारते हुए समय रैना ने खुद इस रहस्यमयी लड़की के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसी लड़की के साथ खुलकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

समय ने हंसते हुए लिखा कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि चांदनी आनंद घई हैं। चांदनी ने भी इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरकार यह राज सबके सामने आ ही गया।

जानिए कौन हैं समय की ये मिस्ट्री गर्ल

इस खुलासे के बाद फैंस की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई कि चांदनी आनंद घई असल में कौन हैं। आपको बता दें कि चांदनी समय रैना के सबसे करीबी दोस्त बलराज सिंह घई की धर्मपत्नी हैं।

बलराज और चांदनी के साथ समय रैना का बहुत पुराना और गहरा देस्ती का रिश्ता है। यही वजह है कि जब सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं, तो इन दोस्तों ने इसे बेहद मजाकिया अंदाज में लिया और खुद ही इस गॉसिप को खत्म करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: प्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा

विवादों और कानूनी मुकदमों के बीच राहत

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब समय रैना कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2‘ को लेकर हाल ही में एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशों की अनदेखी करने और गलत बयानबाजी के आरोप में समय रैना पर 3 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें यह रकम 2 हफ्ते के अंदर जमा करने का आदेश दिया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल के बीच इस मिस्ट्री गर्ल के सच ने उनके फैंस को थोड़ा हंसने का मौका जरूर दिया है।

Samay raina mystery girl viral photo medha shankar or who comedian reveals truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Bollywood Gossips
  • Entertainment News
  • OTT News
  • Samay Raina

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.