YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आगामी एपिसोड में अभिरा मल्होत्रा का केस जीतने की कोशिश करेगी। वहीं संजय की नई साजिश के बाद दिशा के मिसकैरेज से कहानी में बड़ा और भावनात्मक मोड़ आने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. डिजाइन फोटो )
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 July Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही ट्विस्ट एंड टर्न का उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिलने वाला है।
अभिरा को केस हराने के लिए अरमान का फूफा संजय किसी भी हद तक गिरने के लिए तैयार हो जाता है। वो अभिरा को कोर्ट न पहुंचने देने के लिए फिर से एक नया बखेड़ा खड़ा करने वाला है, जिससे ना सिर्फ अभिरा बल्कि पूरा पोद्दार परिवार सन्न हो जाएगा।
अभिरा की जीत से डरा संजय
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कृष अपने पिता संजय से बहुत ज्यादा नाराजगी जताएगा और उसे अपनी परेशानियों का जिम्मेदार बताएगा। दूसरी ओर, संजय अभिरा को लेकर एक सपना देखता है, जिसमें वो देखेगा कि अभिरा ने मल्होत्रा केस जीत लिया है। अभिरा की इस जीत के बाद कावेरी उसे पोद्दार फर्म का मैनेजिंग डायरेक्टर बना देगी। इस सपने से संजय के होश उड़ जाएगे और वो अभिरा को रोकने के लिए नई चाल चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
The Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Alpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
दिशा को नुकसान पहुचाएगा संजय
सूत्रों के अनुसार, फूफा संजय सुबह होते सही दिशा को नुकसाने पहुंचाने की साजिश में जुट जाता है। इस दौरान मायरा उसकी हरकत पर गौर कर लेती है, लेकिन पूरी बात उसके समझ में नहीं आती है। जिसके बाद संजय की तबीयत बिगड़ जाएगी, जिससे परिवार में टेंशन का माहौल बन जाएगा।
मल्होत्रा केस जीतने की तैयारी में जुटी अभिरा
दूसरी ओर संजय की साजिश से अंजान अभिरा पूरी मेहनत के साथ मल्होत्रा केस को जीतने की तैयारी में जुट जाएगी। जिसमें अरमान उसका पूरा साथ देता हुआ नजर आएगा। दोनों की कोशिशों से अभिरा केस जीतती हुई नजर आएगी। हालांकि अभिरा की ये जीत की खुशी हालांकि, जीत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी, क्योंकि उसी समय दिशा के मिसकैरेज की खबर पूरे परिवार को झकझोर देगी।
ये भी पढ़ें :- सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
अभिरा पर लगाएगा गंभीर आरोप
दिशा के मिसकैरेज के बाद संजय पूरे मामले का दोष अभिरा पर मढ़ने की कोशिश करेगा। इससे अभिरा के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी और परिवार के भीतर तनाव और बढ़ने की संभावना है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या संजय की साजिश सफल होगी या अभिरा सच सामने लाकर खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी। आने वाले एपिसोड में भावनात्मक ड्रामा और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
