Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…

Amitabh Bachchan Blog: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा कि अपने ब्लॉग में फिफा टीमों के बारे में लोगों से अपनी राय साझा की।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 18, 2026 | 02:30 PM

अमिताभ बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amitabh Bachchan On FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने फुटबॉल को लेकर अपनी दिलचस्प राय साझा की है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बिग बी ने अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के इस स्तर पर सभी खिलाड़ी सुपरस्टार होते हैं, लेकिन असली फर्क कोच की रणनीति पैदा करती है।

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जब विश्व कप अपने अंतिम चरण में पहुंचता है और सिर्फ चार टीमें बचती हैं, तब किसी भी मैच की भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक इस स्तर पर मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अपने आप में सुपरस्टार होता है और किसी की क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जीत इस बात पर निर्भर करती है कि कोच अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल कैसे करता है। बिग बी के अनुसार, फाइनल में असली मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि दोनों टीमों के कोचों की रणनीति के बीच होगा। उन्होंने लिखा कि कोच योजना बनाते हैं और खिलाड़ियों का काम उसे मैदान पर सही तरीके से लागू करना होता है।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप

आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट

अमिताभ ने अर्जेंटीना की तारीफ की

अमिताभ बच्चन ने खास तौर पर अर्जेंटीना के सेमीफाइनल की एक रणनीतिक चाल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के आखिरी तीन मिनट में अर्जेंटीना के कोच ने ड्रॉ बचाने के लिए डिफेंडर उतारने के बजाय एक अतिरिक्त स्ट्राइकर मैदान पर भेजा। उनके मुताबिक यह फैसला काफी जोखिम भरा था, लेकिन साहसी भी था और आखिरकार उसी रणनीति ने अर्जेंटीना को जीत दिलाई।

2026 विश्व कप चौंकाने वाला रहा- अमिताभ

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कुछ मैचों में रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि कई फैसले एक टीम के पक्ष में और दूसरी के खिलाफ नजर आए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि इस विश्व कप में कई बड़ी फुटबॉल ताकतों का जल्दी बाहर होना चौंकाने वाला रहा, जबकि कई छोटी टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह भी पढ़ें- FIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

ब्लॉग बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि लोग हमेशा कहते हैं कि ‘सबसे अच्छी टीम जीते’, लेकिन वास्तव में कौन सबसे बेहतर है, इसका फैसला सिर्फ मैच के नतीजे ही करते हैं। अब स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन की ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Amitabh bachchan blog fifa world cup 2026 final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Entertainment News
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.