-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- During The Birthday Celebration Aamir Khan Said Now I Do Not Want To Live Carelessly Even On Relations
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान आमिर खान ने कहा- ‘अब लापरवाही से जीना नहीं चाहता, संबंधों पर भी…’
- Written By: उज्वला धारपवार

सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें जीवन की संवेदनशीलता से रूबरू कराया है और यही वजह है कि वह अपनी ऊर्जा अपने संबंधों पर केंद्रित करना चाहते हैं। सोमवार को 57वां जन्मदिन मना रहे खान ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने जीवन और संबंधों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिला। खान ने पत्रकारों से कहा, ”कोविड के दौरान, हम सभी घर पर थे लिहाजा मुझे आत्मनिरीक्षण करने का काफी समय मिला। मुझे जीवन की संवेदनशीलता और समय के महत्व का एहसास हुआ। हम सभी को एक न एक दिन जाना है। हम नहीं जानते कि कब, लेकिन अंत निश्चित है।”
उन्होंने कहा, ”जब आप यह जानते हैं, तो समय का सदुपयोग करना महत्वपूर्ण हो जाता है। हम अपना जीवन बिना सोचे-समझे, लापरवाही से जीते हैं। मैं भी ऐसे ही जी रहा था। अब से मैं ऐसा नहीं करना चाहता।” अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह आत्मनिरीक्षण से ”शर्माते” नहीं हैं, यही वजह है कि वह अपने भीतर झांककर अपनी खामियों को ठीक कर पाते हैं। उन्होंने कहा, ”मैं आत्मनिरीक्षण से नहीं डरता। अगर मुझे लगता है कि कोई दोष है, तो मैं उसे खोजना चाहता हूं, इसे समझना और दुरुस्त करना चाहता हूं … वे सभी जिन्हें मैं प्यार करता हूं और जो मुझसे प्यार करते हैं, जिनमें आप और दर्शक भी शामिल हैं, हर किसी की अपनी जगह है। मेरा उद्देश्य सभी को समय देना, हर रिश्ते को पोषित करना, उसे बेहतर बनाना है।”
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
अभिनेता ने पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन मीडिया के साथ मनाया। पहले उनका जन्मदिन समारोह आमतौर पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर होता था। खान ने कहा कि उन्होंने कोविड के कारण होटल में जन्मदिन समारोह आयोजित करने का फैसला किया। खान की इस साल 11 अगस्त को ”लाल सिंह चड्ढा” फिल्म आने वाली है। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म ”ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान” साल 2018 में रिलीज हुई थी। (bhasha)
During the birthday celebration aamir khan said now i do not want to live carelessly even on relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में आधी अधूरी बारिश के बीच गोसीखुर्द बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 12, 2026 | 09:47 AMसंभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना को बड़ा झटका; जायकवाड़ी बांध में एप्रोच चैनल का काम 4 महीने के लिए अटका
Jul 12, 2026 | 09:38 AM7100mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Motorola Edge 70 Max 15 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
Jul 12, 2026 | 09:31 AMMuthoot Award: अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट को मिला टॉप 50 सक्सेसफुल सक्सेसर सम्मान, दिया बड़ा ट्रिब्यूट
Jul 12, 2026 | 09:30 AMश्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
Jul 12, 2026 | 09:30 AM12 जुलाई का इतिहास: जब आरएसएस से हटा प्रतिबंध, स्वतंत्र भारत के इतिहास का अहम दिन
Jul 12, 2026 | 09:27 AMक्या सच में यह सिर्फ मृत्यु के बाद पढ़ा जाता है? जानिए 10 ऐसे रहस्य,जो हर इंसान को जीवन में एक बार जरूर जानें
Jul 12, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














