-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhamaal 4 Collection Box Office Day 2 Ajay Devgn Film Crosses 50 Crore Worldwide
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
- Written By: यति सिंह
Dhamaal 4 Collection Box Office Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 60 % का भारी उछाल आया है।

फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ajay Devgn Dhamaal 4 Collection: डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई 2026 को दर्शकों के बीच पहुंची। रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
फिल्म की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके कलेक्शन में दूसरे दिन काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी कड़ी ने अपने सफर की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की है।
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन आई जबरदस्त आंधी
पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ ने 13.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। बीते शनिवार को फिल्म की कमाई में जो उछाल आया, उसने सबको हैरान कर दिया। खबरों के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में सीधे 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
शनिवार को फिल्म ने भारतीय बाजार से 22.50 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई अपने नाम की। 2 दिनों के अंदर ही फिल्म का नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 48.80 करोड़ रुपये हो चुका है। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजरें फिल्म की रविवार की कमाई पर टिकी हैं।
दुनियाभर के सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ ने गाड़े झंडे
‘धमाल 4’ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन ‘धमाल 4’ ने विदेशी बाजारों से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
वैश्विक स्तर पर फिल्म ‘धमाल 4’ की कुल कमाई का आंकड़ा अब 53.80 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। केवल 2 दिनों में ही 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को एक बार फिर इसकी पुरानी स्टारकास्ट और पुराना अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
100 साल पुराने खजाने की वो अनोखी रेस
साल 2007 में शुरू हुई ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की यह चौथी कड़ी एक बिल्कुल नई और दिलचस्प कहानी पर आधारित है। ‘धमाल 4’ का पूरा ताना-बाना 100 साल पुराने एक रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द बुना गया है। इस खजाने का सुराग हाथ लगते ही फिल्म के सभी मुख्य किरदार इसे हासिल करने की अंधी दौड़ में शामिल हो जाते हैं।
खजाने को ढ़ूढ़ने के सफर में उनके सामने एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब मुश्किलें और चुनौतियां आती हैं। अजय देवगन, संजीदा शेख और संजय मिश्रा की मौजूदगी ने इस सफर को और अधिक मजेदार बना दिया है। मुसीबतों के बीच छिपे हंसी के ये पल दर्शकों को पूरे समय सिनेमाघरों में बांधकर रखते हैं।
Dhamaal 4 collection box office day 2 ajay devgn film crosses 50 crore worldwide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














