Drishyam 3 Collection: 14वें दिन फिल्म को लगा बड़ा झटका, Mohanlal का फीका पड़ा जादू, कमाई में आई गिरावट
Drishyam 3 Collection Day 14: मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन काफी धीमी दिखाई दी है, हालांकि फिल्म ने दुनियाभर में अपना बजट वसूल कर लिया है।
- Written By: यति सिंह
दृश्यम 3 को 14वें दिन लगा बड़ा झटका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Drishyam 3 Collection Update: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ 3 रिलीजिंग पहले हफ्ते फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। जहां एक तरफ जॉर्जकुट्टी के शातिर दिमाग और उलझी हुई गुत्थी को देखने के लिए थिएटर्स में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी।
लेकिन रिलीज के दो हफ्ते बाद अब इस सस्पेंस थ्रिलर का दर्शकों में क्रेज धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। शुरुआती दिनों में करोड़ों की कमाई करने वाली ‘दृश्यम’ फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने रिलीजिंग 14वें दिन केवल 14वें दिन महज 0.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
शुरुआती दिनों छाया रहा फिल्म का जादू
फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही तरह का उत्साह देखा जा रहा था। यही वजह रही कि 21 मई 2026 को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने महज 5 दिनों के अंदर ही मलयालम सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस पर जॉर्जकुट्टी का जलवा ऐसा था कि शुरुआती 8 दिनों के अंदर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली थी। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम जनता तक, हर कोई इस थ्रिलर के क्लाइमेक्स की तारीफ करते नहीं थक रहा था।
14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छूटे पसीने
वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस में पैर रखने की जगह नहीं छोड़ने वाली इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमा घरों कम भीड़ दिखाई दे रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते के मंगलवार यानी रिलीज के 14वें दिन महज 0.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ रुपए बटोरने वाली इस फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट चुकी है। 9वें दिन जहां फिल्म ने 4.30 करोड़ कमाए थे, वहीं 14वें दिन तक आते-आते यह आंकड़ा बेहद नीचे पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Jiah Khan Death Anniversary: अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड
कमाई में आई गिरावट
कमाई की रफ्तार भले ही अब धीमी पड़ चुकी हो, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मोहनलाल की फिल्म ने भारतीय बाजार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर अपना बजट निकाल लिया है। दृश्यम 3 सस्पेंस थ्रिलर का कुल बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 100.49 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 116.60 करोड़ रुपए हो चुका है।
वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो यह दृश्यम 3 दुनिया भर में कुल 241.05 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर चुकी है। इस लिहाज से वैश्विक स्तर पर यह फिल्म खुद को सुपरहिट साबित करने में पूरी तरह सफल रही है।
