-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jiah Khan Death Anniversary 6 Page Suicide Note Bollywood Debut At 19
Jiah Khan Death Anniversary: अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड
- Written By: यति सिंह
Jiah Khan Death Anniversary Story: महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस जिया खान की डेथ एनिवर्सरी पर जानिए उनकी जिंदगी, शानदार फिल्मी सफर और उस आखिरी सुसाइड नोट की पूरी कहानी।

जिया खान (फाइल फोटो)
Jiah Khan Death Anniversary: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी चमकती हुई दिखती है, इसके भीतर का अंधेरा कभी-कभी उतना ही खौफनाक होता है। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी दी। लेकिन समय से पहले ही वे इस दुनिया अलविदा कह गए। ऐसा ही एक नाम अभिनेत्री जिया खान का भी है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ी ऊंचाइयां हासिल कर ली थी।
उनकी एक्टिंग में एक अलग कशिश थी, जिसने हर बड़े निर्माता और निर्देशक का ध्यान अपनी ओर खींचा था। मगर किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस सफलता की सीढ़ियां वह चढ़ रही हैं। उस अभिनेत्री के भीतर कितना दर्द छुपा है। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी जिंदगी के पन्नों को पलटकर देखना हमें एक बेहद भावुक और हैरान करने वाले सफर पर ले जाता है।
19 साल की में अमिताभ बच्चन के साथ किया डेब्यू
जिया खान का फिल्मी सफर बेहद दिलचस्प रहा था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें महज 16 साल की उम्र में फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करने का सुनहरा मौका मिला था। मगर उस वक्त उनका लुक थोड़ा कम मिच्योर लग रहा था, जिसके वजह से यह फिल्म उनके हाथ से निकल गई और बाद में यह रोल दिया मिर्जा को दे दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
आखिरकार साल 2007 में उनका इंतजार खत्म हुआ जब उन्हें फिल्म निशब्द से अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनय जगत के महानायक अमिताभ बच्चन थे। एक 19 साल की नई लड़की के लिए 65 साल के दिग्गज अभिनेता के सामने खड़े होकर अभिनय करना कोई आसान काम नहीं था। मगर जिया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबको सच में निशब्द कर दिया।
जिया खान (फाइल फोटो)
आमिर से अक्षय तक का सफर और कामयाबी
पहली ही फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद जिया खान के हौसले बुलंद थे। बॉलीवुड ने भी उनके हुनर को पहचाना और उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए। निशब्द के बाद वह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में एक बेहद अहम किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा।
इसके बाद वह अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल का भी हिस्सा बनीं। इस तरह उन्होंने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड के कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और काम करने का अंदाज यह साफ बयां करता था कि वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। हर बड़ी फिल्म के साथ उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी और फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
लगी खुशियों को नजर और वो खौफनाक रात
3 जून 2013 की वो तारीख आज भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दहला देती है। इसी दिन महज 25 साल की उम्र में जिया खान ने फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस अचानक आई खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हंसती-मुस्कुराती जिया अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
खबरों के मुताबिक वह उस दौरान एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ गंभीर रिश्ते में थीं। उनके इस कदम ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। और वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने एक उभरते सितारे को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Ram Charan Peddi: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई पेड्डी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर बनाया माहौल
6 पन्नों का वह आखिरी दर्दभरा खत
जिया खान की मौत के बाद इस मामले में तब एक नया मोड़ आया जब पुलिस को उनके कमरे से 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। जिया ने अपने इस आखिरी खत में लिखा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी बात कैसे कहें, लेकिन अब उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इस खत में उन्होंने अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव, मानसिक प्रताड़ना और अकेलेपन के उस गहरे दर्द को बयां किया था जिससे वह गुजर रही थीं।
हालांकि इस सुसाइड नोट में उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिखा था, लेकिन परिस्थितियों और कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने उनके कथित पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले ने कोर्ट-कचहरी के कई चक्कर काटे और लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चलने के बाद आखिरकार पुख्ता सबूतों के अभाव में अभिनेता को इस केस से बरी कर दिया गया। जिया भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनका यह अधूरा सफर हमेशा याद किया जाएगा।
Jiah khan death anniversary 6 page suicide note bollywood debut at 19
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














