Drishyam 3 Collection: 11वें दिन भी छाया दृश्यम 3 का जादू, Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार

Drishyam 3 Collection Day 11: जीतू जोसेफ और मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने रिलीजिंग के 11वें दिन 5.35 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
Drishyam 3 Box Office Day 11 Collection
11वें दिन भी छाया रहा दृश्यम 3 का जादू, 5.35 करोड़ की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Drishyam 3 Collection Day 11 News: डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहनलाल की जोड़ी ने फिल्म दृश्यम-3 के रिलीजिंग के 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। रिलीजिंग के 11 दिन यानी बीते रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करते हुए धूम मचा दी है। साथ ही साथ फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोंड़ों की कमाई करके एक नए आंकड़े को पार कर लिया है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी गर्म है। दृश्यम 3 में मोहन लाल की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दृश्यम 3 रिलीज के 11वें दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म बीते रविवार को 11वें दिन 5.35 करोड़ की कमाई करके अपना जलवा बरकरार रखा है।

11वें दिन छाया रहा दृश्यम-3 का जादू

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दृश्यम ने रिलीजिंग के 11वें दिन 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। रिलीजिंग के 10वें दिन फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इस नई कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 106 करोड़ रुपये तक हो चुका है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल ओवरसीज 113.75 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 219.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11
दृश्यम-3 ने 11वें दिन 5.35 करोड़ की कमाई

10वें दिन भी चला था दृश्यम-3 का जादू

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम ने रिलीजिंग के 11वें दिन 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। रिलीजिंग के 10वें दिन फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इस नई कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 106 करोड़ रुपये तक हो चुका है।

नहीं थम रहा दृश्यम का जादू

मोहनलाल की दृश्यम 3 की सफलता के पीछे उसकी ससपेंस कहानी के साथ एक्टर मोहनलाल के अभिनय का पूरा हाथ है। फिल्म में लीग से हटकर लिखी गई कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले जबरदस्त मोड फिल्म का जादू अभी तक बनाए हुए है। निर्देशक जीतू जोसेफ का बेहतरीन स्क्रीन प्ले दर्शकों को सिनेमाघरों में सीट पर बांधे रखा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दृश्यम 3 रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com