Drishyam 3 Collection:दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, Mohanlal की फिल्म ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़
Drishyam 3 Collection Day 12 : मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 का बॉक्स ऑफिस पर जादू अभी भी छाया हुआ है। फिल्म ने रिलीजिंग के 12वें दिन 2.20 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: यति सिंह
दृश्यम 3 ने 12वें दिन कमाए 2.20 करोड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Drishyam 3 Collection Day 12 Report: डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहनलाल की जोड़ी ने फिल्म दृश्यम-3 के रिलीजिंग के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बनाए रखा है। फिल्म ने रिलीजिंग के 12 दिन यानी इस हफ्ते के शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करते हुए धूम मचा दी है। साथ ही साथ फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोंड़ों की कमाई करके एक नए आंकड़े को पार कर लिया है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी गर्म है। दृश्यम 3 में मोहन लाल की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दृश्यम 3 रिलीज के 12वें दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म बीते सोमवार को 11वें दिन 2.20 करोड़ की कमाई करके अपना जलवा बरकरार रखा है।
12वें दिन छाया रहा दृश्यम-3 का जादू
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दृश्यम ने रिलीजिंग के 12वें दिन 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। रिलीजिंग के 11वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जो इस फिल्म की पिछली कमाई से लगभग 58.9% कम है। अब इस नई कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 98.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 114.76 करोड़ रुपये तक हो चुका है। फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीजिंग के 12वें दिन विदेशों से 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसका टोटल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 110.00 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 224.76 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
PM Modi Tweet: सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम ने जताया दुख, बोले- उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी
भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद फिर दिखेंगी सिल्वर स्क्रीन पर, ‘द नर्मदा स्टोरी’ में निभाई अहम भूमिका, ट्रेलर रिलीज
दृश्यम 3 ने 12वें दिन कमाए 2.20 करोड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
भारत में फिल्म के 12वें दिन की कमाई
दृश्यम 3 का जादू वैसे तो देश क्या पूरे भारत में छाया हुआ है। लेकिन अगर केवल भारत की बात करें तो भारत के अकेले दक्षिण राज्यों में भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। दृश्यम 3 ने मलयालम में 2.00 करोड़ रुपये, तेलुगु में 0.12 करोड़ रुपये, तमिल में 0.05 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: 11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, 24 साल में खड़ा किया आरके स्टूडियो, ऐसी थी Raj Kapoor की कहानी
नहीं थम रहा दृश्यम का जादू
मोहनलाल की दृश्यम 3 की सफलता के पीछे उसकी ससपेंस कहानी के साथ एक्टर मोहनलाल के अभिनय का पूरा हाथ है। फिल्म में लीग से हटकर लिखी गई कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले जबरदस्त मोड फिल्म का जादू अभी तक बनाए हुए है। 21 मई 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। दृश्यम 3 200 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली चुनिंदा मलयालम फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
