दिव्यांका त्रिपाठी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर छाया, वायरल VIDEO ने जीता लोगों का दिल
Divyanka Tripathi Video: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने खूबसूरत फोटोशूट की कई झलकियां दिखा रही हैं। जिसपर अब फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Divyanka Tripathi Photoshoot Video Viral: टीवी की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। दरअसल, सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलकियां दिखाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज को बखूबी बयां कर रहा है।
इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने आइवरी रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर महीन कढ़ाई का काम किया गया है। साड़ी का क्लासिक डिजाइन उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। साथ में उन्होंने पर्पल कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जो साड़ी के लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने लुक से जीता दिल
इन सबके बीच मेकअप की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी ने पिंक शेड की लिपस्टिक, आईशैडो और हल्की काली बिंदी लगाई है, जिससे उनका चेहरा और भी निखरता दिख रहा है। बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है, जो उनके लुक में सॉफ्टनेस और एलीगेंस का तड़का लगा रहा है। बड़े झुमके और गोल्डन कड़े उनके पारंपरिक अवतार को पूरा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Akshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद Tara Sutaria को मिला नया प्यार ! आदित्य रॉय कपूर संग बढ़ीं नजदीकियां
Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन मचाया तहलका, 20 करोड़ पार कर फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
वीडियो के कैप्शन में दिव्यांका ने मजेदार अंदाज में लिखा, “लोग कहते हैं, जब भगवान तुम्हें कठिनाइयां दे, तो उनका फायदा उठाओ। और जब पास बहुत सारी तस्वीरें हों जिन्हें चुनना मुश्किल हो, तो ट्रेंडिंग रील बना लो! चलो ठुमक ठुमक करते हैं।”
ये भी पढ़ें- जन्नत जुबैर ने बचपन की दोस्त रीम शेख पर यूं लुटाया प्यार, ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कर बर्थडे किया विश
बैकग्राउंड म्यूजिक में एक्ट्रेस ने लगाया ये गाना
आपको बता दें, उन्होंने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर फेमस सिंगर नेहा भसीन का फोक सॉन्ग ‘ठुमक-ठुमक’ इस्तेमाल किया गया है। यह गाना अपने मॉडर्न बीट्स और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने का म्यूजिक कंपोज समीर उद्दीन ने किया है और यह यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, ‘ठुमक-ठुमक’ गाना सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में अब दिव्यांका का भी यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
