नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
Pradeep Rawat Death: ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा और ‘गजनी’ के दमदार विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
- Written By: सोनाली झा
प्रदीप रावत का निधन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pradeep Rawat Passed Away: हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप रावत ने बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी दमदार अभिनय क्षमता से खास पहचान बनाई थी।
अभिनेता यशपाल शर्मा, जिन्होंने फिल्म ‘लगान’ में प्रदीप रावत के साथ काम किया था, ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि हमारा ‘गजनी’, ‘लगान’ का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
कैंसर से लड़ रहे थे प्रदीप रावत
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री रोशनी अचरेजा ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। बताया गया कि प्रदीप रावत लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। शुरुआत में उनका उपचार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
महाभारत से शुरू हुआ था अभिनय का सफर
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत से की थी। इस ऐतिहासिक धारावाहिक में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने तहकीकात, चंद्रकांता, युग और गुल सनोबर जैसे कई चर्चित टीवी शो में भी काम किया।
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
गजनी के विलेन ने दिलाई अलग पहचान
बॉलीवुड में प्रदीप रावत ने ऐतबार से कदम रखा और फिर अग्निपथ, पत्थर के फूल, कोयला, सरफरोश और लगान जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खतरनाक विलेन के किरदार से मिली। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी एक मजबूत खलनायक के रूप में स्थापित किया। प्रदीप रावत का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
