शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya? अब एक्टर ने खुद उड़ी अफवाहों पर किया रिएक्ट

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में अफवाहें उड़ी कि वो और उनके पति विवेक दहिया शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। अब एक्टर ने खुद इन खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
Divyanka Tripathi Vivek Dahiya
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में कभी डेटिंग की अफवाह, तो कभी तलाक की खबरे सामने आ रही हैं। पिछले दिनों खबरें थी कि शादी से 37 साल बाद गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से अलग हो रहे हैं। लेकिन बाद में सुनीता ने इन खबरों को झूठा बताया था और पैपराजी के सामने कहा था कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है, जो हम दोनों को अलग कर सकता है।

इन सबके बीच अब टीवी इंडस्ट्री के फेमल कपल दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के तलाक की अफवाह सामने आई। दरअसल, खबरें उड़ रही थी कि दोनों शादी के 9 साल अलग हो रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने खुद इन खबरों पर पहली बार रिएक्ट किया है।

हाल ही में विवेक दहिया एक इवेंट में शामिल हुए जहां उनसे दिव्यांका के साथ उनके तलाक की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया। तब विवेक ने तलाक की अफवाहों को खारिज किया है और उन्होंने कहा कि वह इन खबरों से परेशान होने की बजाय इस पर हंस रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि  "बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आईस्क्रीम खाते-खाते सोच रहे थे और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मांगा लेंगे।'"

विवेक दहिया ने आगे बोला कि "मैं भी यूट्यूब व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है ये क्लिकबैट क्या होता है। मैं ये सब कुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनी डाल दोगे तो व्यूज आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन इन सबसे कुछ नहीं होता है और ऐसी झूठी बातों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।"

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक्टर की पर्सनैलिटी देख उन पर फिदा हो गई थीं। सेट पर काम करते-करते दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। साल 2016 में दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। तब से लेकर आज तक वह अपनी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री के चलते फैंस के दिलों पर छाए रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com