JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Sonakshi Sinha Reaction: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टा स्टोरी पर आंदोलन का वीडियो शेयर कर छात्रों का समर्थन किया।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha Reaction On Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि हमारे देश के छात्रों को इन सब से गुजरते हुए देखना काफी दुखद है। ये सब कब बंद होगा? उनकी यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। कई यूजर्स ने अभिनेत्री के इस कदम की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर अपनी राय भी रखी।
पहले भी छात्रों के मुद्दों पर उठा चुकी हैं आवाज
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों के किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी हो। इससे पहले नीट पेपर लीक मामले के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का समर्थन किया था। उस समय देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने की बात कही थी। अब झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर भी उनकी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा का विषय बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
क्या हैं छात्रों की मांगें
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई दिनों से छात्र संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं हुई हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि मामले की जांच CID की बजाय CBI से कराई जाए। इसके अलावा छात्र 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की भी मांग कर रहे हैं।
चर्चित हस्तियों का समर्थन
फिलहाल राज्य सरकार की ओर से मामले की जांच CID कर रही है, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। छात्र संगठनों ने आगे विधानसभा का घेराव करने की भी घोषणा की है। जैसे-जैसे आंदोलन को जनसमर्थन और चर्चित हस्तियों का समर्थन मिल रहा है, वैसे-वैसे यह मुद्दा और अधिक गंभीर होता जा रहा है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम और छात्रों की मांगों पर होने वाले फैसले पर टिकी हैं।
