

Rashami Desai Gets Angry On Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई पैपराजी पर भड़की हुई नजर आई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई है और सवाल पूछा है, क्या दिखाना चाह रहे हो आप लोग? यह सवाल अपने आप में गंभीर सवाल है।
पैपराजी ने नेहा भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश किया वीडियो में पैपराजी ने नेहा भसीन को कमरे में पीछे से कैप्चर किया है। नेहा भसीन के इसी वीडियो पर रश्मि देसाई पैपराजी की हरकतों से नाराज नजर आ रही हैं।
रश्मि देसाई ने पैपराजी को जमकर सुनाई खरी-खोटी
रश्मि देसाई इसलिए भी भड़की हुई नजर आई, क्योंकि नेहा भसीन के मना करने के बावजूद पैपराजी ने वही हरकत की (पीछे से वीडियो बनाया) जिसके लिए वह मना कर रही थी। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, वो वाकई सीनियर हैं, उन्होंने जो काम किया है, आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। यह वाकई अपमानजनक है और यकीन मानिए यह बिल्कुल मजाक नहीं है।
रश्मि देसाई के इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
रश्मि देसाई ने आगे लिखा, नेहा भसीन सबको मना कर रही हैं, उसके बाद भी पैपरासी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, इससे पता चलता है आप लोगों में जरा भी इज्जत नहीं है। आप क्या दिखाना चाह रहे हो? दरअसल वीडियो में नेहा भसीन एक वीडियोग्राफर की तारीफ कर रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह मेरे फेवरेट हैं, वह आप लोगों की तरह पीछे से शॉट्स नहीं लेते। गंदे गंदे शॉट नहीं बनाते। नेहा भसीन इससे पहले कई बार पैपराजी को इस बात से अवगत करा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद उनके साथ पैपराजी वही हरकत दोहराने से बाज नहीं आते हैं। इस विषय पर भारती सिंह ने भी पैपराजी को फटकार लगाई थी।
नेहा भसीन ने कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं
नेहा भसीन ने अपने करियर की शुरुआत एक गायिका के रूप में की थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए और जल्द ही अपनी पहचान बना ली। बाद में उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।