- Hindi News »
- Entertainment »
- Disha Patani Will Debut In Hollywood Upcoming Supernatural Action Thriller Film
दिशा पाटनी का हॉलीवुड में डेब्यू, ऑस्कर विनर डायरेक्टर संग एक्शन फिल्म में करेंगी धमाकेदार एंट्री
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिशा पाटनी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में शानदार अभिनय देने के बाद हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह मशहूर ऑस्कर विनर निर्देशक के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

दिशा पाटनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया )
मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस अब दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की तरह हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और वह जल्ह ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।
दरअसल, दिशा एक सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी, जिसे एक ऑस्कर विनर निर्देशक बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम होलीगार्ड्स है और यह “स्टेटिगार्ड्स बनाम होलीगार्ड्स” नाम की एक इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म की शूटिंग मेक्सिको के डुरैंगो शहर में की गई है।
खास बात यह है कि यह फिल्म हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी के निर्देशन में बन रही है, जो करीब 20 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
इन सितारों के साथ दिशा पाटनी करेंगी काम
दिशा के साथ इस फिल्म में हॉलीवुड के बड़े सितारे भी नजर आएंगे। इनमें डॉल्फ लुंडग्रेन, जो रॉकी IV और द एक्सपेंडेबल्स में दिख चुके हैं के अलावा टायरेस गिब्सन (फास्ट एंड फ्यूरियस फेम) और ब्रियाना हिल्डेब्रांड (डेडपूल और लूसिफर) भी शामिल हैं।
एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, दिशा ने इस साल जनवरी में फिल्म के लिए डुरैंगो में शूटिंग की थी। सूत्रों का कहना है कि दिशा के एक्शन सीन्स बेहद दमदार हैं और यह फिल्म उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आएगी।
फिल्म का ट्रेलर 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही, दिशा की एक बीटीएस फोटो भी वायरल हुई थी, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।
ये भी पढ़ें- 24 साल बाद भी ‘लगान’ का जलवा कायम, आमिर खान को मिला बड़ा सम्मान, द एकेडमी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
दिशा पाटनी ने 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 2016 में वह एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के जरिए बॉलीवुड में छाईं। इसके बाद उन्होंने कुंग फू योगा, बागी 2, भारत, मलंग, कंगुवा और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्मों में काम किया।
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली दिशा फोर्ब्स इंडिया की 2019 की सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी, जो 2025 में रिलीज होगी। हालांकि, दिशा का हॉलीवुड डेब्यू भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है, बल्कि इससे उनके करियर को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद भी है।
Disha patani will debut in hollywood upcoming supernatural action thriller film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












