- Hindi News »
- Entertainment »
- Disha Patani Bareilly House Firing Case Police Investigation
गैंगस्टर गोल्डी बरार ने खुशबू-दिशा पाटनी के घर के बाहर करवाई फायरिंग, अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा मामला
Disha Patani Home Firing: दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर बीती रात करीब साढ़े तीन बजे गैंगस्टर गोल्डी बरार के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अनिरुद्धाचार्य, खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Disha Patani Bareilly House Firing: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गुरुवार की देर रात फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी टीम और सर्विलांस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह वारदात रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के आवास के सामने रात साढ़े तीन बजे के करीब हुई थी।
हालांकि, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास के मुख्य दरवाजे और दीवार पर चार-पांच राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी और मामले की जांच में जुट गई।
गोल्डी बरार गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस फायरिंग के पीछे कुख्यात गोल्डी बरार गैंग का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया कि यह हमला दिशा की बहन और आर्मी अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ की गई टिप्पणी का प्रतिशोध है। रोहित ने चेतावनी भी दी कि भविष्य में कोई भी धर्म या संतों के खिलाफ टिप्पणी करने से बचें। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर के नेतृत्व में जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। इसमें एसओजी और सर्विलांस टीमें भी शामिल हैं, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह फायरिंग घटना उस समय हुई जब दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि विवादित पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था और मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार तड़के अचानक इस हमले ने सबको चौंका दिया।
ये भी पढ़ें- यूके पार्लियामेंट में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की खास स्क्रीनिंग, सामने आई PHOTOS
फिलहाल जगदीश पाटनी अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित उसी घर में रह रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद परिवार में खलबली मची हुई है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने यह भी साफ किया कि जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित सुरागों की जांच की जा रही है।
Disha patani bareilly house firing case police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope : 5 तारीख को जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! जानें किसे उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 05, 2026 | 06:30 AMमहाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 05, 2026 | 06:00 AM9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
May 05, 2026 | 05:58 AMIPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए DC और CSK में आज होगा जोरदार भिडंत, देखें दोनों टीम का प्लेइंग-11
May 05, 2026 | 05:50 AMiPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














