- Hindi News »
- Entertainment »
- Disha Patani At Radha Krishna Temple With Best Friend Mouni Roy On Her Birthday
बर्थडे पर राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचीं दिशा पाटनी, बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय संग दिए पोज
दिशा पाटनी आज यानि 13 जून को अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय संग राधा-कृष्ण के मंदिर पहुंचीं और उनका आर्शिवाद लिया। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिशा पाटनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आज यानि 13 जून को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को दिशा ने बेहद आध्यात्मिक अंदाज में सेलिब्रेट किया।
उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन से की। इस दौरान उनकी करीबी दोस्त और टीवी-फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय भी उनके साथ नजर आईं। दोनों की मंदिर से सामने आई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इस खास मोमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं।
दिशा पाटनी ने बेस्ट फ्रेंड संग मंदिर में दिए पोज
दरअसल, दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो खास तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिशा और मौनी मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में दिशा मंदिर के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि “ब्लेस्ड मॉर्निंग, हरे कृष्णा…”।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
इस खास मौके पर दिशा ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बेबी पिंक रंग का सूट पहना, जिसे उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल किया। वहीं मौनी रॉय सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें लाल रंग के फूलों का सुंदर प्रिंट था। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत लिया है।
मौनी रॉय ने एक्ट्रेस के लिए शेयर किया खास पोस्ट
जन्मदिन के मौके पर मौनी रॉय ने भी अपनी प्यारी दोस्त दिशा के लिए एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने दिशा के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि “मेरी रहस्यमयी, आकर्षक, सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी प्रिंसपेसा हो।”
मौनी की इस पोस्ट पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और दिशा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद प्लेन हादसे से देश गमगीन, अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख, शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें, दिशा और मौनी की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है। दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन, पार्टीज और धार्मिक स्थलों पर देखा जाता है। ऐसे में एक बार फिर मौनी ने अपनी दोस्त के जन्मदिन पर साथ में मंदिर के दर्शन कर और भी खास बना दिया।
Disha patani at radha krishna temple with best friend mouni roy on her birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति में मचा घमासान! पुणे और कोंकण की सीटों को लेकर भाजपा-NCP और शिंदे में खींचतान
May 19, 2026 | 03:53 PMबांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
May 19, 2026 | 03:51 PMPapaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
May 19, 2026 | 03:39 PM‘औरत ही औरत की दुश्मन’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला पर वार
May 19, 2026 | 03:35 PMMP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMआज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
May 19, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














