- Hindi News »
- Entertainment »
- Dipika Kakar Returned Home 11 Days After Liver Cancer Surgery Shoaib Ibrahim Shared Video
लीवर कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में अब सर्जरी के 11 दिन बाद एक्ट्रेस अपने घर लौट आई हैं। जिसकी झलक उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में दिखाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके लीवर कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की, जो सफल रही। अब दीपिका की सेहत में सुधार हो रहा है और 11 दिन के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
इस बात की जानकारी खुद उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट व्लॉग में दी। शोएब ने वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि दीपिका अब घर लौट आई हैं और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। वीडियो में दीपिका भी नजर आईं और उन्होंने अपने फैंस से बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह काफी खुश हैं कि अब घर जा रही हैं और बेटे से मिलने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़
शोएब ने बताया कि भले ही दीपिका को डिस्चार्ज मिल गया हो, लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी उन्हें नियमित चेकअप के लिए अस्पताल जाना पड़ेगा और दवाइयां भी चलेंगी। शोएब ने वीडियो में अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 11 दिन तक दीपिका का पूरा ध्यान रखा और उन्हें बेहतर इलाज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
सामने आए इस वीडियो में ये भी देखने को मिला कि जब दीपिका घर पहुंचीं, तो उनका बेटा बहुत खुश हो गया। मां-बेटे की यह प्यारी मुलाकात देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
ये भी पढ़ें- पैसों के लिए अंतिम संस्कार में गए थे ये एक्टर, रोने पर मिली थी मोटी रकम, किया चौंकाने वाला खुलासा
कपल ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर जताया दुख
वीडियो के अंत में शोएब और दीपिका ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि उस विमान में कई लोग थे, जो अपने परिवार के साथ नए सपने लेकर यात्रा कर रहे थे, लेकिन अफसोस की उनकी मंजिल अधूरी रह गई। शोएब और दीपिका ने सभी से अपील की कि जिंदगी बहुत अनमोल है, इसलिए हर पल को खुलकर जिएं और अच्छे कर्म करें। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए दुआ भी मांगी।
इस भावुक वीडियो ने फैंस के दिलों को छू लिया है और सभी दीपिका की जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Dipika kakar returned home 11 days after liver cancer surgery shoaib ibrahim shared video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMभीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
May 24, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














