- Hindi News »
- Entertainment »
- Dipika Kakar 14 Hour Long Surgery Part Of The Liver Was Removed Shoaib Told
दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे लंबी सर्जरी, लिवर का हिस्सा निकाला गया, शोएब ने बताया पूरा हाल
दीपिका कक्कड़ के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहें। पेट में अचानक तेज दर्द के बाद वह हॉस्पिटल गईं और टेस्ट कराने के बाद पता चला कि उन्हें पेट में ट्यूमर है।
- Written By: सोनाली झा

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही हैं। कुछ हफ्ते पहले अचानक पेट में तेज दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह लिवर कैंसर के दूसरे स्टेज से जूझ रही हैं। यह खबर सुनकर उनके चाहने वाले और परिवार बेहद चिंतित हो गए थे।
दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें दूसरे स्टेज का लिवर कैंसर है। इसके बाद से उनके इलाज का सिलसिला शुरू हुआ और हाल ही में उनकी एक लंबी और जटिल सर्जरी की गई। दीपिका के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने 6 जून की रात यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को सर्जरी और दीपिका की स्थिति की जानकारी दी।
शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली, जो उनके लिए बहुत ही भावनात्मक और कठिन समय था। शोएब ने बताया कि सुबह 8:30 बजे दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात 11:30 बजे तक सर्जरी चली। शाम के समय हम सभी बहुत डर गए थे क्योंकि कई घंटों तक कोई अपडेट नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
इस सर्जरी में दीपिका का गॉलब्लैडर निकाल दिया गया, क्योंकि उसमें पथरी पाई गई थी। इसके अलावा, लिवर का एक हिस्सा भी हटाना पड़ा, जिसमें कैंसरयुक्त ट्यूमर मौजूद था। डॉक्टरों ने बताया कि लिवर एक ऐसा अंग है जो समय के साथ खुद को पुनर्जीवित कर लेता है, इसलिए उन्हें धीरे-धीरे ठीक होने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- आमिर खान के घर सितारों की शाम, सितारे जमीन पर की टीम को सचिन तेंदुलकर ने दिया सरप्राइज
फिलहाल दीपिका अब ICU से बाहर आ गई हैं और उन्हें सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। शोएब ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने शानदार काम किया और अब दीपिका की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ईद से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है और शोएब ने फैंस से दुआएं मांगते हुए कहा कि दीपिका एक फाइटर हैं, वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगी।
Dipika kakar 14 hour long surgery part of the liver was removed shoaib told
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 12:04 PMSummer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














