दिलजीत दोसांझ की डिटेक्टिव शेरदिल का ट्रेलर रिलीज, जानें किस OTT पर होगा प्रीमियर

दिलजीत दोसांझ की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिलमें वह एक तेज़-तर्रार और अनोखे अंदाज़ वाले जासूस की भूमिका में हैं। कहानी बुडापेस्ट पर सेट है, जहां बिजनेस टाइकून की हत्या की गुत्थी सुलझाने में शेरदिल जुटते हैं।
दिलजीत दोसांझ की डिटेक्टिव शेरदिल का ट्रेलर रिलीज, जानें किस OTT पर होगा प्रीमियर
दिलजीत दोसांझ की डिटेक्टिव शेरदिल का ट्रेलर रिलीज
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दिलजीत दोसांझ एक ऐसे हाजिरजवाब जासूस की भूमिका में हैं, जो अपने आकर्षक अंदाज़ के साथ उलझे हुए मामलों को सुलझाते हैं। AAZ फ़िल्म्स और ऑफसाइड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मौर्य एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की इस फ़िल्म का निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है, जिसमें दमदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।

फ़िल्म की कहानी बुडापेस्ट की बदमिज़ाज़ गलियों में सामने आती है, जहाँ कोई भी चीज़ वैसी नहीं है जैसी दिखती है, और हर किसी के पास छिपाने के लिए कुछ न कुछ है। डायना पेंटी, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह, चंकी पांडे, सुमीत व्यास, बनिता संधू, कश्मीरा ईरानी, और कई अन्य दमदार कलाकारों वाली ये मर्डर मिस्ट्री आपको आखिरी मोड़ तक अंदाज़ा लगाने पर मजबूर करती रहेगी। ये न तो एक आदर्श परिवार की कहानी है। न ही ये कोई सामान्य हत्या है और न ही ये घिसे-पिटे तरीके से काम करने वाला जासूस है।

जब बुडापेस्ट में तड़क-भड़क की जिंदगी जीने वाले बिजनेस टाइकून यानी बोमन ईरानी का किरदार की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, जो शुरू में नफरत की वजह से किए गए अपराध जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही कहीं अधिक जटिल मामले में बदल जाता है। तब डिटेक्टिव शेरदिल की एंट्री होती है, जिसकी भूमिका दर्शकों पर हमेशा अपना जादू बिखेरने वाले दिलजीत दोसांझ ने निभाई है, जो लीक से हटकर काम करने वाला, तेज-तर्रार और अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने में माहिर जासूस है।

फिल्म में दिलजीत के साथ हैं नताशा यानी डायना पेंटी, जो शांत स्वभाव वाली और होनहार इन्वेस्टिगेटर हैं और जितनी तेज उनकी सोच है, उतनी ही शानदार उनकी शख्सियत भी है। वे दोनों जैसे-जैसे परिवार के छिपे हुए राज़, धोखे और अरबों डॉलर के मकसद के उलझे हुए जाल में और गहराई तक जाते हैं, मामला उतना ही पेचीदा होता चला जाता है, जिसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।

फिर धीरे-धीरे धोखे का एक दिलचस्प खेल सामने आता है, जहां हर संदिग्ध के दिल में एक राज़ छिपा होता है, और हर नया खुलासा कहानी को पूरी तरह बदल देता है। अपनी हाजिरजवाबी की तरह ही हर चीज की गहरी समझ रखने वाले शेरदिल को ऐसी उलझी गुत्थी सुलझानी है, जो महज एक हत्या से कहीं ज़्यादा बड़ी है। एक ऐसे सच को सामने लाना है, जिसका सामना करने के लिए कोई तैयार नहीं है। डिटेक्टिव शेरदिल 20 जून, 2025 को सिर्फ ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com