- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Trailer Dialogues Ranveer Singh Action Film
Dhurandhar 2 Dialogues: ‘धुरंधर 2’ के धांसू डायलॉग ने बढ़ाया फैंस का जोश, एक्शन के साथ संवाद भी करेंगे धमाका
Dhurandhar 2 Release Date: धुरंधर 2 के ट्रेलर ने अपने दमदार एक्शन के साथ जबरदस्त डायलॉग्स से भी फैंस का ध्यान खींचा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवनके संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा

धुरंधर 2 के जबरदस्त डायलॉग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer Dialogues: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, खून-खराबा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर के बाद से ही फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। खास बात यह है कि ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग सुनने को मिले हैं जो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
फिल्म का पहला भाग धुरंधर 2 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। इसी वजह से दर्शक लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब धुरंधर 2 का ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
ट्रेलर में दिखा हाई-वोल्टेज एक्शन
ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में देशभक्ति, बदला और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर में कई खतरनाक एक्शन सीक्वेंस और खून-खराबे के दृश्य दिखाए गए हैं, जो फिल्म को और भी रोमांचक बनाते हैं। हालांकि एक्शन के साथ-साथ इसके संवाद भी उतने ही दमदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर छिड़ी बहस, देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम एंगल को लेकर दो धड़ों में बंटे यूजर्स
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन
Anupama Spoiler: प्रेरणा-प्रेम के ड्रामे के बीच बड़ा हादसा, प्रार्थना की मौत से मचेगा कोहराम
‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी बोलीं- घर बैठकर राय न बनाएं, फिल्म देखें
इन डायलॉग्स ने खींचा ध्यान
ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग सुनने को मिले हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त का एक संवाद जहां दर्द है, वहां मर्द है लोगों के बीच चर्चा में है। वहीं आर माधवन का किरदार अजय सान्याल भी अपने संवाद हौसला, ईंधन, बदला से दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा रहा है। इसके अलावा रणवीर सिंह का एक डायलॉग पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
देशभक्ति से भरे संवाद
ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक और संवाद ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी पहले ही चर्चा में आ चुका है। इस संवाद ने दर्शकों में जोश भर दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फिलहाल ट्रेलर के बाद दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Dhurandhar 2 trailer dialogues ranveer singh action film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हमारे जीतने से दिल टूटते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं… सेंटनर ने T20 World Cup Final से पहले दिया बड़ा बयान
Mar 07, 2026 | 03:49 PMसम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? भाजपा के ‘चाणक्य’ ने भेजा बुलावा, बिहार में बढ़ गई सियासी हलचल
Mar 07, 2026 | 03:45 PMजालसाजों ने 21 एकड़ जमीन हड़पी, नेवासा में दो सेतु चालकों समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
Mar 07, 2026 | 03:43 PMBhandara Police Action: जुआ और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1.29 लाख का माल जब्त
Mar 07, 2026 | 03:41 PMपत्नी से अवैध संबंध का शक, ठाणे में मीट चॉपर से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार, इलाके में मची सनसनी
Mar 07, 2026 | 03:40 PM1.25 करोड़ की रिश्वत मामले में GST अफसर अरेस्ट, नाशिक में ACB की कार्रवाई
Mar 07, 2026 | 03:38 PMमहाराष्ट्र बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने बताया विकास का बजट तो किसी ने कहा घोषणाओं तक सीमित
Mar 07, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM












