महाराष्ट्र बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने बताया विकास का बजट तो किसी ने कहा घोषणाओं तक सीमित

महाराष्ट्र सरकार के 2026-27 बजट पर विभिन्न नेताओं की प्रतिक्रियाएँ, विकास और योजनाओं पर चर्चा।
महाराष्ट्र बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने बताया विकास का बजट तो किसी ने कहा घोषणाओं तक सीमित
Published on
Updated on

Maharashtra Budget 2026-27: महाराष्ट्र सरकार की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पदाधिकारियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इसे राज्य के विकास को गति देने वाला बताया, तो कुछ ने इसे केवल घोषणाओं तक सीमित बजट करार दिया।

विकसित महाराष्ट्र की दिशा में कदम

महाराष्ट्र का बजट विकसित महाराष्ट्र की दिशा में संतुलित और दूरदर्शी है, जो राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा देगा। इस बजट में कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे सभी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

किसानों को मिलेगी राहत

यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। किसानों के लिए 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत देगी।

ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के विकास को गति मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को बजट में जारी रखना सराहनीय कदम है।

जनहित को ध्यान में रखकर बनाया बजट

सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं को जारी रखते हुए गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। यह बजट जनहित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

महंगाई और बेरोजगारी पर ठोस प्रावधान नहीं

बजट में बड़े-बड़े वादे किए गए हैं, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता को राहत देने के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते।

पर्याप्त निधि का स्पष्ट प्रावधान नहीं

किसानों और युवाओं के नाम पर कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त निधि का स्पष्ट प्रावधान दिखाई नहीं देता। इससे यह बजट केवल कागजों तक सीमित रह सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com