- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Bhiwandi Man Attacks Youth Over Suspected Extramarital Affair Case Registered
पत्नी से अवैध संबंध का शक, ठाणे में मीट चॉपर से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार, इलाके में मची सनसनी
Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में 20 वर्षीय युवक पर मांस काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी फिलहाल फरार है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Attempt To Murder Case Thane : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ भिवंडी के कामतघर इलाके में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज रिश्तों के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक को मारने के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले मांस काटने वाले बड़े चाकू का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की सुबह की है। आरोपी की पहचान विजय राघो साहा (35) के रूप में हुई है। विजय को काफी समय से संदेह था कि उसकी पत्नी का नीरज सुभाष साहा (20) नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। नीरज और विजय दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पुराने परिचित भी हैं। इसी शक की आग में झुलस रहे विजय ने नीरज को रास्ते में रोककर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल नीरज को मुंबई रेफर किया गया
हमले के दौरान नीरज के शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में नीरज को तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक बड़े सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर अंधाधुंध फायरिंग, एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; इलाके में दहशत
अमरावती जिले के जलाशयों में 63 प्रतिशत पानी, गर्मी से पहले प्रकल्पों में जलस्तर संतोषजनक
छत्रपति संभाजीनगर: विवाह समारोह में रिश्तेदारों ने दिया घटना को अंजाम, 9 लाख रुपए के जेवरात चुराए
शक्तिपीठ महामार्ग के लिए संयुक्त मापन रिपोर्ट MSRDC को सौंपी, 802 किमी लंबा होगा मार्ग
यह भी पढ़ें:-
भिवंडी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी विजय साहा ने जिस तरह से मांस काटने वाले हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसकी सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे निशाना बनाया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Thane bhiwandi man attacks youth over suspected extramarital affair case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर अंधाधुंध फायरिंग, एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; इलाके में दहशत
Mar 07, 2026 | 05:13 PMT20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड को भी इस स्टेडियम में सता रहा हारने का डर, अहमदाबाद में खराब है रिकॉर्ड
Mar 07, 2026 | 05:03 PMAkola News: गुंठेवारी व गांवठाण क्षेत्रों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के निर्देश
Mar 07, 2026 | 04:55 PMGondia News: सालेकसा में राजस्व समाधान शिविर, गांवों में मिलेंगी प्रमाण पत्र व सरकारी सेवाएं
Mar 07, 2026 | 04:52 PMIND vs NZ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फाइनल मैच के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें समय व रूट
Mar 07, 2026 | 04:50 PMअमरावती जिले के जलाशयों में 63 प्रतिशत पानी, गर्मी से पहले प्रकल्पों में जलस्तर संतोषजनक
Mar 07, 2026 | 04:49 PMतृषा संग विजय की मौजूदगी के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी संगीता ने कोर्ट में दायर की नई याचिका, मांगी ये राहत
Mar 07, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM











