Anupama Spoiler: प्रेरणा-प्रेम के ड्रामे के बीच बड़ा हादसा, प्रार्थना की मौत से मचेगा कोहराम

Anupama Latest Episode: अनुपमा में जल्द बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा को बचाने की कोशिश में प्रार्थना की दर्दनाक मौत हो जाएगी। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा जाएगा और अनुपमा पर ही आरोप लगेंगे।
Anupama spoiler Upcoming Twist Prarthana leap story latest episode update
अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupama Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों कहानी में बड़े ट्विस्ट और ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है। शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स अब कहानी में जबरदस्त मोड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा हादसा होने वाला है, जिससे अनुपमा के घर में मातम छा जाएगा और कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

शो के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा प्रेरणा और प्रेम को रंगे हाथ पकड़ लेती है। वह पूरे परिवार के सामने यह खुलासा करती है कि प्रेरणा अपने ही जीजा के साथ रोमांस कर रही थी। इस खुलासे के बाद घर में बड़ा हंगामा मच जाता है। प्रेरणा अपने प्यार को सही ठहराने की कोशिश करती है, जबकि अनुपमा उसे जमकर फटकार लगाती है। इस बीच राही भी प्रेम का समर्थन करती दिखाई देती है और कहती है कि उसे प्रेम की बातों पर पूरा भरोसा है।

प्रेम खोलेगा प्रेरणा की सच्चाई

कहानी में आगे प्रेम अनुपमा के सामने प्रेरणा की सच्चाई बताता है। वह कहता है कि मुंबई में मौका पाकर प्रेरणा ने उसे किस कर लिया था। यह बात सुनकर अनुपमा को अपने पुराने रिश्तों और अनुज कपाडिया और माया से जुड़े पुराने विवाद याद आ जाते हैं। इसके बावजूद प्रेरणा अपनी बात पर अड़ी रहती है और दावा करती है कि एकतरफा प्यार में कोई बुराई नहीं होती। शादीशुदा आदमी से प्यार करना भी गलत नहीं है। प्रेरणा की यह बात सुनकर अनुपमा का गुस्सा और बढ़ जाता है।

अनुपमा की जान पर आएगा खतरा

आने वाले एपिसोड में एक बड़ा हादसा दिखाया जाएगा। अनुपमा मंदिर जाने के लिए निकलती है और उसी दौरान सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक उसकी तरफ आता है। अनुपमा को खतरे का अंदाजा भी नहीं होता, लेकिन उसे बचाने के लिए प्रार्थना आगे आ जाती है। इस कोशिश में प्रार्थना खुद ट्रक के नीचे आ जाती है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।

प्रार्थना की मौत से पसरेगा मातम

प्रार्थना की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम छा जाएगा। जैसे ही यह खबर कोठारी परिवार तक पहुंचेगी, घर में हड़कंप मच जाएगा। लेकिन इस हादसे के बाद एक बार फिर अनुपमा पर ही आरोप लगने लगेंगे। परिवार के कुछ लोग प्रार्थना की मौत के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएंगे। गिल्ट और आरोपों के बोझ से टूटी अनुपमा एक बड़ा फैसला लेगी। वह सबकुछ छोड़कर शहर से दूर जाने का फैसला करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com