-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dheeraj Kumar Funeral Celebs Attend Last Rites Of Veteran Actor Director
पंचतत्व में विलीन हुए धीरज कुमार, अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सितारे
- Written By: स्नेहा मौर्या
15 जुलाई को एक्टर और फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन हो गया था। जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं आज उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें तमाम सितारे भी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे।

धीरज कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dheeraj Kumar Death: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार का 15 जुलाई को निधन को गया। उन्होंने 79 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वो बीते कुछ दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे और निमोनिया से पीड़ित थे। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। 16 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हालांकि, धीरज कुमार के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई मशहूर हस्तियां भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। अभिनेता दीपक पराशर, रजा मुराद, सुरेन्द्र पाल और प्रोड्यूसर असित मोदी जैसे नामी चेहरे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
धीरज कुमार का आज हुआ अंतिम संस्कार
परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि “गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि लोकप्रिय एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर श्री धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। उनका इलाज कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
फिल्मों में एक्टर ने बनाई थी खास पहचान
आपको बता दें, धीरज कुमार का फिल्मी करियर बेहद लंबा और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने मेहनत के बदौलत इंडस्टी में एक खास पहचान बनाई थी और 50 साल से भी ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में अभिनय कर एक अहम छाप छोड़ी थी। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, स्वामी, रातों का राजा, फौजी, अंगारे, संग्राम, कर्म युद्ध और हीरा पन्ना जैसी कई उल्लेखनीय फिल्मों में अभिनय किया।
ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ बने पेरेंट्स, बेटी के जन्म पर सेलेब्स ने दी बधाई
सिर्फ फिल्मों तक सीमित न रहते हुए, उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहां गए वो लोग जैसे शो डायरेक्ट किए और घर संसार में अमर का यादगार किरदार निभाया।
फिल्मों से लेकर इन टीवी सीरियल्स को किया था प्रोड्यूस
इसके अलावा धीरज कुमार एक सफल प्रोड्यूसर भी रहे। उन्होंने ओम नम: शिवाय, धूप छांव, संसार, अदालत, मायका, घर की लक्ष्मी बेटियां, हमारी बहू तुलसी, ये प्यार न होगा कम, गणेश लीला और रूबी डूबी हब हब जैसे कई हिट टीवी शोज प्रोड्यूस किए, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन अब उनकी कमी हमेशा इंडस्ट्री में महसूस की जाएगी।
Dheeraj kumar funeral celebs attend last rites of veteran actor director
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:58 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMEXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Jun 24, 2026 | 07:47 PMवैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Jun 24, 2026 | 07:36 PMउज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













