Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए सनी देओल, बोले- वह हमेशा 21…

Ikkis Movie: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। ट्रेलर में सनी देओल ने पिता के प्रति अपनी भावनाएं साझा की और दर्शकों को इमोशनल कर दिया।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 20, 2025 | 06:06 PM

पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dharmendra Last Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म उनके फैंस के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म साबित होगी। अक्टूबर में फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया था और अब मेकर्स ने इसका फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज करते हुए सनी देओल इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताया।

सनी देओल ने लिखा, “लव यू पापा। सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र अवार्डी की सच्ची कहानी देखें, एक हीरो जो सिर्फ 21 साल का था और हमेशा के लिए अमर हो गया। सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल। ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में।”

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुए सनी देओल

फिल्म का 2 मिनट 11 सेकंड का ट्रेलर जयदीप अहलावत के वॉयसओवर के साथ शुरू होता है, जिसमें कहा जाता है, “मुझे आज भी उस धुएं और बारूद की गंध याद है। हम इतिहास बदलने वाले थे, लेकिन उस एक लड़के ने हमारी किस्मत बदल दी।” ट्रेलर में युद्ध के दृश्य, गोलियों और धमाकों की आवाजें दर्शकों को रोमांचित कर रही हैं। अगस्त्य नंदा, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के रोल में आर्मी यूनिफॉर्म में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र फिल्म के अंत में दिखाई देते हैं, जो अपने बेटे के गौरव और दुख को भावपूर्ण अंदाज में दर्शाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Sonam Kapoor की गोदभराई में चमका कपूर खानदान, पिता की स्टाइलिश एंट्री पर टिकी निगाहें, करीना ने यूं लूटी महफिल

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी: ‘बॉर्डर 2’ का 300 करोड़ क्लब में धमाका, ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार भी हुई तेज

एक फ्रेम में दिखा क्रिकेट और बॉलीवुड का स्टारडम, शाहरुख-रणवीर संग रिंकू सिंह की वायरल फोटो ने मचाया तहलका

अक्षरा सिंह का वैलेंटाइन सॉन्ग ‘चांद तलक’ हुआ रिलीज, रोमांस और दर्द की कहानी ने दर्शकों को किया इमोशनल


फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित की गई है। यह कहानी भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में असाधारण साहस का परिचय दिया।

‘इक्कीस’ में ये सितारे आए थे नजर

‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल निभा रहे हैं, वहीं जयदीप अहलावत एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं। सिमर भाटिया फिल्म में अरुण की प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर में अन्य कलाकार जैसे जयदीप अहलावत, समीर भाटिया और सिकंदर खेर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ देख कंगना रनौत हुईं इंप्रेस, बोलीं- यह फिल्म नहीं मास्टरपीस है, आदित्य धर की जमकर की तारीफ

फिल्म का पहला सॉन्ग दिसंबर 2025 में रिलीज हो चुका है। यह रोमांटिक ट्रैक अरिजीत सिंह की आवाज़ में है, जिसमें अमिताभ भट्टाचार्य के बोल और व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स का कंपोज़िशन शामिल है। अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने में दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके परिवार द्वारा चुपचाप किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया में चर्चा हुई।

Dharmendra last film ikkis trailer sunny deol emotional

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 06:06 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Dharmendra
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.