Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल

Maa Inti Bangaaram Success Meet: अपनी फिल्म की कामयाबी के जश्न के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने रिश्तों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे फैंस शोभिता धूलिपाला पर तीखा तंज मान रहे हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 01:30 PM

सामंथा रुथ प्रभु और शोभिता धूलिपाला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samantha Ruth Prabhu Reaction: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर उनकी नई फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं ने भी सोशल मीडिया का पारा गरमा दिया है।

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामंथा ने रिश्तों और आत्मनिर्भरता को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। वहीं फैंस का मानना है कि सामंथा का यह बयान सीधे तौर पर उनके पहले पति की मौजूदा पत्नी शोभिता धूलिपाला के पुराने दावों का करारा जवाब है।

सफलता के जश्न में छलका सामंथा का दर्द

हाल ही में रिलीज फिल्म मां इंटि बंगारम की सफलता के बाद आयोजित की गई एक प्रेसवार्ता में सामंथा काफी खुश नजर आ रही थीं। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे उनके जीवन के अनुभवों और रिश्तों को निभाने के तौर-तरीकों पर सवाल पूछा, तो सामंथा ने बहुत ही संजीदगी से अपनी बात रखी।

सम्बंधित ख़बरें

Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज

Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत

सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए

अभिनेत्री सामंथा ने बिना किसी का नाम लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की एक बड़ी सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि इंसान का करियर और उसके रिश्ते काफी हद तक उसके खुद के फैसलों पर निर्भर करते हैं, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां हाथ से निकल जाती हैं क्योंकि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए दो लोगों की बराबर भागीदारी जरूरी होती है।

खुद पर भरोसा रखने की दी नसीहत

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सामंथा ने महिलाओं के स्वाभिमान और खुद पर भरोसे को सबसे ज्यादा अहमियत दी। उनका कहना था कि एक महिला को हमेशा खुद में ही पूर्ण महसूस करना चाहिए और किसी दूसरे के सहारे की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

सामंथा ने साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए किसी जीवनसाथी की तलाश कर रहा है कि वह आकर उसकी कमियों को पूरा करेगा, तो ऐसा रिश्ता कभी कामयाब नहीं हो सकता। सामंथा के अनुसार ‘ऐसी सोच रखने से सामने वाले व्यक्ति से उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं, जो आगे चलकर रिश्तों में दरार और बड़ी कड़वाहट की वजह बनती हैं।’

ये भी पढ़ें: KSBKBT 2 Spoiler: पार्थ के मास्टरप्लान का शिकार बनेगी तुलसी, पार्थ की चाल से बदल जाएगी पूरी कहानी!

शोभिता धूलिपाला के पुराने बयान से जुड़े तार

सामंथा रुथ प्रभु का यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही इस कदर फैला की फैंस ने तुरंत इसका कनेक्शन शोभिता धूलिपाला से जोड़ दिया। दरअसल कुछ समय पहले नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी के वक्त शोभिता ने एक इंटरव्यू में इसके बिल्कुल विपरीत सोच शेयर की थी।

शोभिता धुलिपाला ने तब कहा था कि ‘इंसान हमेशा अधूरा होता है और कोई दूसरा शख्स ही आकर उसकी उस कमी को पूरा करता है। उन्होंने यह भी जोड़ा था कि नागा चैतन्य की गैर-मौजूदगी में वह खुद को कभी पूरा नहीं मान सकतीं। अब जब सामंथा रुथ प्रभु ने खुद में मुकम्मल होने की वकालत की, तो लोगों को लगा कि यह शोभिता की उसी पुरानी बात पर एक सीधा निशाना है।’

Samantha sobhita controversy viral video sparks social media buzz actress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Naga Chaitanya
  • Samantha Ruth Prabhu
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.