‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
Welcome To The Jungle Audience Reaction: 'वेलकम टू द जंगल' को कई लोगों ने 'पैसा वसूल' और फैमिली एंटरटेनर बताया, जबकि कुछ दर्शकों का मानना है कि यह पहली 'वेलकम' जैसी यादगार कॉमेडी नहीं बन पाई।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle Public Review: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और कई बड़े सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों ने पहले दिन ही थिएटर पहुंचकर इसे देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं।
शुरुआती ऑडियंस रिव्यू के मुताबिक फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। कुछ दर्शकों ने इसे फुल एंटरटेनमेंट और ‘पैसा वसूल’ बताया, जबकि कुछ का कहना है कि यह पहली ‘वेलकम’ जैसा जादू नहीं चला पाती। एक दर्शक ने बताया कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट और अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग है। उनके मुताबिक सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है, लेकिन अक्षय सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
यूजर्स का रिएक्शन
दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म का सेकंड हाफ ज्यादा मजेदार है और इतने बड़े कलाकारों को एक साथ संभालने के लिए निर्देशक की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने फिल्म को पांच में से चार स्टार दिए। एक अन्य दर्शक ने, जो अपना जन्मदिन मनाने फिल्म देखने पहुंचे थे, कहा कि पूरी फिल्म के दौरान उन्हें हंसने का भरपूर मौका मिला। उनके अनुसार फिल्म पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर है और हर कलाकार ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
बंदूक के साथ दिखे जितेंद्र कुमार, इंटेंस अवतार में नजर आए रवि किशन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार पोस्टर जारी
Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन
फर्स्ट हाफ की तारीफ
एक महिला दर्शक ने कहा कि फिल्म ने उन्हें कहीं भी बोर नहीं किया। उन्होंने लंबे समय बाद अक्षय कुमार और फरीदा जलाल को साथ देखकर खुशी जताई। उनके मुताबिक फिल्म का पहला भाग ज्यादा दिलचस्प है और कॉमेडी सीन शानदार हैं। हालांकि, क्लाइमेक्स में वीएफएक्स का इस्तेमाल उन्हें जरूरत से ज्यादा लगा। उन्होंने फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए।
दमदार स्टार कास्ट बनी फिल्म की ताकत
‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक अमीर कारोबारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी काली कमाई बचाने के लिए जानबूझकर एक फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाता है। लेकिन इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद हालात बदल जाते हैं और पूरी टीम गांव पहुंच जाती है, जहां से कॉमेडी, एक्शन और भ्रम से भरी घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत कई कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को बड़े स्तर का मनोरंजन बनाने की कोशिश करती है।
