Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंदूक के साथ दिखे जितेंद्र कुमार, इंटेंस अवतार में नजर आए रवि किशन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार पोस्टर जारी

Mirzapur The Movie Poster: 'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। दमदार लुक्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 26, 2026 | 03:52 PM

मिर्जापुर: द मूवी का नया कैरेक्टर पोस्टर्स जारी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mirzapur The Movie Character Posters Release: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ गई है। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर मेकर्स ने कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की आइकॉनिक तिकड़ी की वापसी का ऐलान किया था। अब इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के तीन और अहम किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा बटोर ली है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स में जितेंद्र कुमार बबलू पंडित, अभिषेक बनर्जी कंपाउंडर और रवि किशन बब्बन बबुआ के दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिलीज किए गए पोस्टर्स में हर किरदार अपनी अलग पहचान और स्टाइल के साथ दिखाई दे रहा है। बबलू पंडित के रूप में जितेंद्र कुमार हाथ में बंदूक लिए एक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी और रवि किशन का लुक

अभिषेक बनर्जी का कंपाउंडर अपने पुराने और सिग्नेचर लुक में दिखाई देता है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर उस किरदार से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर रवि किशन का बब्बन बबुआ अपने रौबदार और इंटेंस अंदाज से पोस्टर में अलग ही प्रभाव छोड़ रहा है। इन पोस्टर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म में हर किरदार पहले से ज्यादा दमदार अवतार में नजर आने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन

Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत

टीज़र के बाद हर अपडेट बना रहा है चर्चा का विषय

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इन नए कैरेक्टर पोस्टर्स ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का वही ट्रेडमार्क भौकाल, एक्शन, पावर गेम और दमदार डायलॉग्स पहले से कहीं बड़े स्तर पर देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर

4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमागिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mirzapur the movie jitendra kumar ravi kishan character posters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 03:52 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ravi Kishan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.