आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट से सामने आई धर्मेंद्र की हेल्थ डिटेल्स, को-स्टार ने कही ये बात

Dharmendra Last Film: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस के सेट से उनकी हेल्थ से जुड़ी बातें सामने आई हैं। को-स्टार सुहासिनी मुले ने बताया कि 89 की उम्र में भी वह की टाइमिंग और अनुशासन कम नहीं हुई थी।
Dharmendra health details have surfaced from the sets of his last film 21
आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट से सामने आई धर्मेंद्र की हेल्थ डिटेल्स
Published on
Updated on

Dharmendra Last Film Ikkis: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका आखिरी काम जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे और धर्मेंद्र उनके दादाजी, ब्रिगेडियर एम.एल. खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं। उनके देहांत के बाद अब फिल्म के सेट से जुड़ी कई यादें सामने आ रही हैं।

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने उनके आखिरी शूटिंग दिनों को याद किया और बताया कि उस दौरान उनकी तबीयत कैसी रहती थी। सुहासिनी मुले ने खुलासा किया कि उम्र और सेहत की चुनौतियों के बावजूद धर्मेंद्र सेट पर बेहद प्रोफेशनल थे। वह बोलीं कि भले ही उनके साथ फिल्म में ज्यादा सीन नहीं थे, लेकिन जो भी सीन उन्होंने साथ किए, उनमें धर्मेंद्र की टाइमिंग आज भी लाजवाब थी।

सेट पर उनकी सज्जनता का उदाहरण

सुहासिनी के अनुसार, वो 89 साल के थे, थकान भी होती थी, लेकिन उन्होंने कभी अपना कंट्रोल और टाइमिंग नहीं खोया। सुहासिनी ने एक भावुक पल को याद करते हुए बताया कि पहली बार मिलने पर धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे थे। जब उन्होंने देखा कि सुहासिनी को खड़े रहने में दिक्कत हो रही है, तो वह अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए, जबकि उन्हें खुद उठने में परेशानी होती थी।

फैंस के लिए हमेशा मौजूद रहते थे धर्मेंद्र

सुहासिनी ने कहा कि मैंने उनसे बैठने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि आप बैठेंगी तभी मैं बैठूंगा। नहीं तो मैं कैसे बैठ सकता हूं?’ ऐसे बड़े स्टार में इतनी विनम्रता बहुत कम देखने को मिलती है। सुभाषिनी ने यह भी बताया कि कई बार फैंस फोटो खिंचवाने आते थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और खड़े होना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कभी किसी को मना नहीं किया। लोग उनके पास बैठकर फोटो लेते और वह हमेशा मुस्कुराकर साथ देते।

एक सच्चे जेंटलमैन की आखिरी झलक

धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग में भी वही गरिमा, वह सादगी और वह अनुशासन बरकरार रखा, जिसके लिए पूरी इंडस्ट्री उन्हें आज भी सलाम करती है। ‘इक्कीस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि धर्मेंद्र के समर्पण और उनके अद्भुत व्यक्तित्व की अंतिम झलक भी साबित होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com