भोजपुरी छठ गीत (फोटो-सोर्श,सोशल मीडिया)
Bhojpuri Chhath Puja Songs: भारत में छठ पूजा को आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार यह महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ होगा। छठ के दौरान घाटों पर श्रद्धालु सूर्य देव और छठी माता की पूजा करते हैं, और इस महापर्व का उत्साह छठ गीतों के बिना अधूरा सा लगता है।
छठ महापर्व के गीत हर किसी में अलग ही ऊर्जा और उमंग भर देते हैं। इस पर्व के भोजपुरी गीत, भजन और लोकगीत हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। खेसारी लाल यादव का छठ गीत ‘छठ घाट चले’ इस समय दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत को अखिलेश कश्यप ने लिखा है, म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने, और डायरेक्शन सुशांत सिंह व कुमार चंदन ने किया है। यूट्यूब पर इसे अब तक 83 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
इसके साथ ही पवन सिंह का गाया हुआ सुपरहिट छठ सॉन्ग ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ भी अब तक पसंद किया जाता है। बता दें, साल 2022 को रिलीज हुआ था। वहीं छठ गीतों की एक और बड़ी पहचान हैं शारदा सिन्हा। उनके हिट गाने ‘पहिले पहिल छठी मइया’ को 2016 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने में क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन जेडेक नजर आए थे।
अब तक इसे 50 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। शारदा सिन्हा का और एक लोकप्रिय गीत ‘केलवा के पात पर उग ये सूरज देव’ टी सीरीज भक्ति सागर चैनल पर उपलब्ध है और इसे 75 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- हर गिरावट ने एक नई सीख दी…अर्जुन बिजलानी ने ‘राइज एंड फॉल’ जीत के बाद शेयर किया अनुभव
छठ महापर्व 2025 से पहले ही बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का छठ स्पेशल गीत ‘जय छठी मइया’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 1 नवंबर को रिलीज किए गए इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
इसके अलावा खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी ने कमाल किया है। गीत के बोल पवन पांडेय ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ श्रुति राव भी नजर आ रही हैं। छठ महापर्व के ये सुपरहिट गीत न सिर्फ भक्ति का अनुभव बढ़ाते हैं, बल्कि त्योहार की खुशियों और उत्साह को दोगुना कर देते हैं।