‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर नेहा संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, धनश्री को दिया ऐसा गिफ्ट कि शर्म से हुईं लाल

Pawan Singh Dhanashree Dance Video: राइज एंड फॉल के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह ने धनश्री वर्मा को टिकुली गिफ्ट किया। साथ ही नेहा कक्कड़ के साथ उन्होंने अपने ‘लगावेलु लिपिस्टिक’ गाने पर ठुमका भी लगाया।
pawan singh and dhanashree
राइज एंड फॉल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pawan Singh Dhanashree Verma Rise And Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है और दर्शकों को आखिरकार इसका विजेता मिल गया है। इस रोमांचक सफर के बाद अर्जुन बिजलानी ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो में शुरुआत से ही अर्जुन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस और समझदारी से गेम खेलकर सभी को प्रभावित किया था।

हाल ही में शो से कीकू शारदा और आदित्य नारायण का एलिमिनेशन हो गया था। वहीं फिनाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स एक बार फिर एक मंच पर नजर आएंगे, जहां मस्ती, म्यूजिक और डांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। शो के मेकर्स ने इस आखिरी एपिसोड को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की हैं और दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज परफॉर्मेंस भी रखी हैं।

पवन सिंह संंग धनश्री वर्मा ने उड़ाया गर्दा

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिनाले प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गाने ‘झूठी खाई थी कसम’ पर धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है। प्रोमो में तीनों की एनर्जी और कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यही नहीं, पवन सिंह का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह नेहा कक्कड़ के साथ उनके सुपरहिट गाने ‘लगावेलु लिपिस्टिक’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने मंच पर धमाल मचा दिया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

विनर बने अर्जुन बिजलानी

फिनाले एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और खबरों के मुताबिक, कीकू और आदित्य के बाद आज रात दो और एलिमिनेशन होंगे। माना जा रहा है कि मनीषा रानी और बाली भी फिनाले की रेस से बाहर हो जाएंगे। हालांकि अब सस्पेंस खत्म हो चुका है क्योंकि शो के विनर का नाम सामने आ चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन बिजलानी हैं।

फिलहाल ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले में डांस, म्यूजिक और ग्लैमर का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। पवन सिंह की मौजूदगी ने इस एपिसोड को और भी खास बना दिया है, जिससे यह रात दर्शकों के लिए यादगार साबित होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com