-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection Of Vicky Kaushal Chhaava Badass Ravi Kumar And Loveyapa
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ की धमाकेदार शुरुआत, जानें बैडएस रवि कुमार और लवयापा का हाल
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। छावा के आगे बैडएस रवि कुमार और लवयापा का हाल बेहाल हो गया है। ऐसे में जानते हैं कि छावा ने फर्स्ट डे कितने का कलेक्शन किया है।

छावा, बैडएस रवि कुमार और लवयापा का कलेक्शन
मुंबई: एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में छावा ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, छावा के आते ही बॉक्स ऑफिस पर बैडएस रवि कुमार और लवयापा का बुरा हाल हो गया है। ऐसे में जानते हैं कि छावा ने फर्स्ट डे कितने का कलेक्शन किया है, वहीं बैडएस रवि कुमार और लवयापा का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है।
‘छावा’ की धमाकेदार शुरुआत
विक्की कौशल की फिल्म छावा से लोगों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार, 130 करोड़ रुपये है। पहले दिन फिल्म ने 23 फीसदी से ज्यादा की कमाई की है।
ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर से शादी करके बबिता ने तोड़ी कपूर खानदान की दो परंपरा
सम्बंधित ख़बरें
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
Vicky Kaushal Troll: ‘आलोचना से सीखना चाहिए’, शादी वाले वायरल जोक पर तीन महीने बाद बोले विक्की कौशल
बैडएस रवि कुमार की कमाई
हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘बैडएस रवि कुमार’ ने दर्शकों के बीच अपने सीन्स और डायलॉग के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थी और पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखते को मिली है। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई लाखों में सिमटने लगी। ऐसे में लगता है कि यह फिल्म 8.20 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों से उतर गई है।
लवयापा का कलेक्शन
खुशी कपूर और जुनैद खान की पहली फिल्म लवयापा 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर आई। फिल्म में खुशी कपूर और जुनैद खान की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है। इसके बावजूद फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला। लवयापा ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 7वें दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ लवयापा का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर मनाया ‘फैमिलिटाइसं डे’, शेयर किया फॅमिली फोटो
Box office collection of vicky kaushal chhaava badass ravi kumar and loveyapa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: मुदिता बौद्ध महिला परिषद 2026 में समानता, शिक्षा और महिला अधिकारों पर मंथन
Jul 08, 2026 | 01:37 PMSatluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Jul 08, 2026 | 01:31 PMPM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Jul 08, 2026 | 01:30 PMबिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
Jul 08, 2026 | 01:28 PMधान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 08, 2026 | 01:26 PMMP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
Jul 08, 2026 | 01:23 PMभंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Jul 08, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM














