- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection Of Kanguva Bhool Bhulaiyaa 3 The Sabarmati Report
द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन मचाया धमाल, जानें भूल भुलैया और सिंघम अगेन का हाल
द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगुवा ने रविवार को 6 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई की है। 16वें दिन भूल भुलैया 3 ने 4 करोड़ 75 लाख रुपये और सिंघम अगेन ने 86 लाख रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा

द साबरमती रिपोर्ट, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन
मुंबई: विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म साबरमती रिपोर्ट ने शनिवार को 55 फीसदी की बढ़त दर्ज की। दूसरे दिन फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपये कमाए, जिससे दो दिन की कुल कमाई 4.31 करोड़ रुपये हो गई। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से खूब प्यार मिल रहा है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म के जरिए अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है और यह फिल्म इस साल की सबसे साहस से भरी फिल्म बनकर उभरी है, जो अपनी मजबूत कहानी से दिलों पर गहरा असर छोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ देखा जा सकता है।
विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट
एक शानदार शुरुआत के साथ द साबरमती रिपोर्ट ने मिड-साइज फिल्म होने के बावजूद मजबूत कलेक्शन किया है। दिवाली के समय दो बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद, विक्रांत मैसी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान फिर से कायम की है। यह फिल्म आने वाले दिनों में अपनी प्रभावशाली कहानी से देशभर में चर्चा का विषय बनेगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।
सूर्या की कंगुवा का कलेक्शन
सूर्या की कंगुवा में बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही फिल्म में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज, रवि राघवेंद्र, के एस रविकुमार और बीएस अविनाश भी हैं। कांगुवा में सूर्या को शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। कंगुवा ने रविवार को 6 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.41 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘द साबरमती रिपोर्ट’ OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे विक्रांत मैसी की फिल्म
रिद्धि डोगरा ने पीएम मोदी के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने को किया याद
सेक्टर 36 से साबरमती रिपोर्ट तक, जानें कैसा रहा विक्रांत मैसी का साल 2024
JNU में पत्थरबाजी और बवाल, ABVP ने लेफ्ट पर लगाया आरोप; साबरमति रिपोर्ट फिल्म की हो रही थी स्क्रीनिंग
ये भी पढ़ें- रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का एक नहीं चार महिलाओं के साथ था रिश्ता
भूल भुलैया 3 की कमाई
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका यानी विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित शामिल है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल में सब को हंसा रहे हैं। भूल भुलैया 3 ने 16वें दिन 4 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 225.15 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूल भुलैया 3 को 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है।
सिंघम अगेन का कलेक्शन
रोहित शेट्टी की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘सिंघम अगेन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में शामिल है। फिल्म में करीना कपूर अजय की पत्नी की भूमिका में हैं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराते हैं। सिंघम अगेन ने रिलीज के 16वें दिन 86 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 226.11 करोड़ रुपये हो गया है।
Box office collection of kanguva bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार
Apr 12, 2026 | 10:54 AMJalna में बड़ा बयान, आंबेडकर विचारों से बनेगा समतामूलक समाज: बोले कन्हैया कुमार
Apr 12, 2026 | 10:53 AM21 घंटे की माथापच्ची के बाद शांति वार्ता फेल, क्या ईरान की घेराबंदी करेंगे Trump? तेहरान पर मंडराने लगा खतरा
Apr 12, 2026 | 10:46 AMजालना औद्योगिक क्षेत्र में CCTV निगरानी, पुलिस का बड़ा कदम; सुरक्षा होगी मजबूत
Apr 12, 2026 | 10:39 AMनारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर PM मोदी ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया है…
Apr 12, 2026 | 10:34 AMDonald Trump की चीन को चेतावनी: ईरान को हथियार भेजने पर भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Apr 12, 2026 | 10:34 AMSummer Footwear: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे फुटवियर चुनने में ये गलती? गर्मियों में ट्राई करें ये बेस्ट ऑप्शन
Apr 12, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














