- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Film Based On Plane Crash Ajay Devgn Runway 34 Was Based On Blind Landing
प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड में बन चुकी है ये फिल्म, कैप्टन की ब्लाइंड लैंडिंग की कोशिश के बाद हुआ था हादसा
- Written By: अनिल सिंह
गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की वजह से देश भर में दुख का माहौल है। प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म का नाम रनवे 34 था। जिसमें अजय देवगन अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे।

गुजरात में हुए प्लेन क्रैश ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को हिला कर रख दिया है। अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा दुनिया के सबसे भीषण हवाई हादसे में शामिल हो चुका है। एयर इंडिया का जो यात्री विमान अहमदाबाद में दुर्घटना का शिकार हुआ उसमें 242 लोग सवार थे। 230 यात्री और 12 मेंबर में से किसी के भी बच्चे होने की उम्मीद ना के बराबर होती जा रही है। विमान हादसे को लेकर बॉलीवुड में एक फिल्म बनी थी रनवे 34, आइए जानते हैं फिल्म की कहानी क्या थी।
साल 2022 में अजय देवगन ने रनवे 34 नाम की फिल्म में काम किया था। यह फिल्म कैप्टन की ब्लाइंड लैंडिंग की कोशिश की कहानी दिखाती है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म थी और यह भारत की पहली फिल्म थी जो ब्लाइंड लैंडिंग के दौरान हुए प्लेन क्रैश की घटना पर आधारित थी।
ये भी पढ़ें- प्लेटिनम जुबली पार कर चुकी है धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की जोड़ी, बॉबी देओल ने शेयर की रेयर फोटो
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह की है 150 पैसेंजर से भरा एक विमान कोच्चि एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से लैंडिंग नहीं कर पाता है। फिल्म में कैप्टन के रूप में अजय देवगन नजर आ रहे हैं वही फर्स्ट ऑफिसर के रूप में रकुल प्रीत सिंह दिखाई दे रही हैं। कैप्टन खराब मौसम में प्लेन लैंड करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने बहुत दिक्कत पेश आती है तो वह करीब छह बार गो एराउंड का फैसला लेते हैं। सातवीं बार उन्हें तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए भेज दिया जाता है। छह बार प्लेन लैंडिंग की नाकाम कोशिश में प्लेन में मौजूद फ्यूल भी खत्म हो चुका है। ऐसे में सातवां प्रयास आखिरी प्रयास होगा, तब कैप्टन ब्लाइंड लैंडिंग का फैसला लेता है, लेकिन उसका यह फैसला असफल साबित होता है। प्लेन क्रैश कर जाता है। इसके बाद कैप्टन के खिलाफ जांच का आदेश दिया जाता है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन ने फ्लाइट क्रैश इन्वेस्टिगेशन के ऑफिसर की भूमिका निभाई है। वह कैप्टन को फ्लाइट क्रैश होने का जिम्मेदार मानते हैं, क्योंकि कप्तान के लापरवाही के किस्सों की वजह से अमिताभ बच्चन को यह लगता है कि कैप्टन की गलती से ही प्लेन क्रैश हुआ है। कुल मिलाकर फिल्म कहानी बहुत दिलचस्प थी और इसे दर्शकों ने पसंद भी किया।
गुजरात के अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश देश में हुए सबसे बड़े हादसों में शामिल हो चुका है। अहमदाबाद विमान हादसे में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। अस्पताल पहुंचने वाले शवों की संख्या 120 के आसपास पहुंच गई है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कुछ निकाल कर सामने आता है। सभी जानना चाहते हैं कि यह हादसा क्यों और कैसे हुआ?
Bollywood film based on plane crash ajay devgn runway 34 was based on blind landing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














