Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सेलेब्स, सोहा अली खान से शरवरी तक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

Ganesh Utsav 2025: आज यानी 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 27, 2025 | 01:47 PM

बॉलीवुड सेलेब्स गणेश चतुर्थी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bollywood Celebs Ganesh Chaturthi wishes 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है और लोग श्रद्धा से बप्पा का अपने घरों में स्वागत कर रहे हैं। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सितारे भी इस पावन पर्व को उत्साह और भक्ति के साथ मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और बप्पा का आशीर्वाद मांगा।

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणपति की एक सुंदर तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशियों से भर जाता है। सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।” करीना का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

किरण खेर ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

वहीं, दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया! सभी को श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।”


युवा अभिनेत्री शरवरी ने अपने घर से एक वीडियो साझा किया, जिसमें पारंपरिक मराठी अंदाज में ढोल बजते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा के आगमन का स्वागत करते लोग नजर आ रहे हैं।

सिंगर विशाल ददलानी ने भी इस शुभ अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मोरया’ लिखी हुई एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं।”

कुणाल खेमू ने गणपति स्थापना की शेयर की झलक

अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर से साफ झलक रहा है कि उन्होंने अपने घर में गणपति की स्थापना की है। दोनों ने मिलकर लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।”

ये भी पढ़ें- YRKKH Twist: अभिरा की गिरफ्तारी से मचा बवाल, अरमान के सामने आया बड़ा सच

वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक पुराना वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस को बप्पा का आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा, “घर इस बार तुम्हारे बिना अधूरा लग रहा है, लेकिन दिल हमेशा तुम्हारे आशीर्वाद से भरा है। गणपती बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।” हालांकि शिल्पा शेट्टी इस बार अपने घर बप्पा की स्थापना नहीं कर पाई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया के सामने दी थी।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

 

Bollywood celebs ganesh chaturthi wishes 2025 share photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 01:47 PM

Topics:  

  • Celebrity Festival Celebration
  • Entertainment News
  • Ganesh Utsav

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में गूंजा जयकारा, गणपति बप्पा मोरया, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

2

YRKKH Twist: अभिरा की गिरफ्तारी से मचा बवाल, अरमान के सामने आया बड़ा सच

3

गणेश चतुर्थी पर अनुपम खेर का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

4

सपना चौधरी के ‘लाल साड़ी’ लुक ने सोशल मीडिया पर चलाया जादू, पल्लू ने खींचा लोगों का ध्यान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.