सपना चौधरी के ‘लाल साड़ी’ लुक ने सोशल मीडिया पर चलाया जादू, पल्लू ने खींचा लोगों का ध्यान
Sapna Choudhary Look: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अब फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सपना चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sapna Choudhary Latest Instagram Post: फैशन की दुनिया में हर दिन नए-नए ट्रेंड आते हैं, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो बार-बार सुर्खियां बटोर लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही क्रेज लाल साड़ी का देखा जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर रीजनल इंडस्ट्री तक हर कोई इस रेड साड़ी के जादू में खोया नजर आ रहा है। हाल ही में जाह्नवी कपूर का गाना “लाल कलर की साड़ी” रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया। इस गाने के बाद रेड साड़ी का ट्रेंड और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। अब आम लड़कियों से लेकर फिल्म और म्यूजिक जगत की बड़ी हस्तियां भी इस स्टाइल को अपना रही हैं।
इसी बीच हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने भी अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। सपना का यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है और उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रेड साड़ी में सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक
वीडियो में सपना चौधरी की साड़ी का डिजाइन भले ही सिंपल है, लेकिन इसमें खास बात है इसके पल्लू की, जिस पर सफेद रंग के हार्ट शेप झूलते हुए दिखते हैं। यह यूनिक डिजाइन उनकी साड़ी को और भी आकर्षक बना रहा है। वहीं उनका ब्लाउज भी कमाल का है रेड और व्हाइट कलर के इस ब्लाउज में छोटे-छोटे दिल के डिज़ाइन बने हैं और इसका कॉलर पूरा रेड है। इस ड्रेसिंग स्टाइल को पूरा करने के लिए सपना ने बालों का जूड़ा बनाया, कानों में लंबे ईयररिंग्स पहने और माथे पर छोटी बिंदी लगाई, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
सपना ने इस वीडियो में अपने ही नए गाने “सुथरी” का इस्तेमाल किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि “लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी।” उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें- अंश-प्रार्थना की शादी के बाद आएगा नया तूफान, अनुपमा देखेगी डरावना सपना; पोते को लेकर जाएगी सहम
वीडियो के बैकग्राउंड में लगाया ये म्यूजिक
बता दें कि हरियाणवी गाना “सुथरी” को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है। इसमें सपना चौधरी और यश बैला की जोड़ी दिखाई दे रही है, जिसे म्यूजिक लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं और म्यूजिक आर.के. क्रू ने दिया है। इसका निर्देशन साहिल संधू ने किया है और गाना देसी गीत म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
