मुंबई में गूंजा जयकारा, गणपति बप्पा मोरया, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
Ganpati Bappa Morya reverberated in Mumbai: आज गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई का प्रसिद्ध लालबागचा मंदिर अपनी अनूठी थीम की वजह से भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
- Written By: गीतांजली शर्मा
मुंबई के लालबागचा मंदिर में स्थापित भगवान गणपति (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalbaugcha raja mandir: गणेश चर्तुथी का उत्सव आज पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी है। लोग गणपति बप्पा के नारे लगाए जा रहे हैं। पूरा मुंबई गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा है। इस साल लालबागचा मंदिर के गणपति बप्पा की मूर्ति बालाजी की झलक के आधार पर बनाई गई है।
सभी भक्त भगवान गणेश की इस मूर्ति को देख मोहित हुए बिना नहीं रह पा रहे। हर कोई गजानन के दर्शन के साथ ही अपने सुबह की शुरूआत करना चाह रहा है। यही वजह रही कि आज सुबह से ही भक्तों की एक लंबी कतार लालबागचा के मंदिर के पास देखी गई। अभी भी भक्तजन भगवान के दर्शन के लिए कतार लगाकर खड़े हैं।
गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-भगवान गणेश आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। आप सबों का जीवन गजानन के आर्शीवाद से खुशियों से भरा रहे।
सम्बंधित ख़बरें
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया! — Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2025
भगवान गणेश की भव्य सजावट
हर साल गणपति की सजावट जोरों-शोरों से की जाती है। इस बार भी मुंबई के लालबागचा मंदिर में गजानन को भव्य तरीके से सजाया गया है। जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति सोने-चांदी व कई तरह की रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित है। चारों तरफ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। साथ ही दीवारों पर आकर्षक डिजाइन्स बनाई गई है, जो मंदिर को मनोरम और सुंदर दृश्य प्रदान करती है।
यह भी पढें: गणेशोत्सव पर मुंबई में ट्रैफिक कंट्रोल, बप्पा की राह में ‘नो हैवी वाहन’, DM ने दिए निर्देश
इस बार 92वां गणेश उत्सव आयोजित
इस साल गणेश चतुर्थी का यह पर्व 27 अगस्त से शुरू है, जिसकी समाप्ति 6 सितंबर को होगी। गणेशोत्सव समिति इस साल गजानन का 92वां पर्व मनाने जा रहा है। यह निश्चित है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिनों दिन बढ़ती चली जाएगी। यहां सुबह- शाम भगवान गणपति की आरती भक्तिमय तरीके से की जाती है। लालबागचा मंदिर में बप्पा मौरया के दर्शन के लिए बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु हर साल आते हैं।
