सचिन तेंदुलकर से मिला बॉयफ्रेंड...फिर भी हुआ ब्रेकअप! इस बॉलीवुड एक्टर ने तोड़ा सारा का दिल

सचिन तेंदलुकर की बेटी सारा तेंदलुकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार खबर ये है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका दिल एक बॉलीवुड एक्टर ने तोड़ा है।
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सारा तेंदुलकर से ब्रेकअप किया
सारा तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, जिन्हें क्रिकेट के भगवान के नाम से भी जाना जाता है, उनकी लाडली बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहती हैं। लेकिन, इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका दिल एक बॉलीवुड एक्टर ने तोड़ दिया है।

वैसे को अक्सर सारा तेंदुलकर का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता हुआ आया है, लेकिन गिल ने ये साफ कर दिया था कि वह सारा को डेट नहीं कर रहे हैं। जिसके कुछ दिन बाद ही ये खबर सामने आई थी कि वह एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत और सारा कथित तौर पर अलग हो गए हैं। 27 वर्षीय सारा तेंदुलकर कई मौकों पर सिद्धांत के साथ नजर आई हैं, जिसकी वजह से उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार से भी मिलवाया था।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खत्म किया रिश्ता

इसी वजह से माना जा रहा था कि सारा और सिद्धांत का रिश्ता गंभीर है, लेकिन अब इस जोड़ी के अलग होने की खबर भी आ गई है। खबरों की मानें तो सिद्धांत ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, सारा और सिद्धांत में से किसी ने भी कभी भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। कौन हैं रुचि गुर्जर, जिसने Cannes 2025 में पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहन बिखेरा जलवा, लुक देख हैरान रह गए लोग

अमिताभ बच्चन की नातिन से भी जुड़ चुका है नाम

रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि सारा और सिद्धांत का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। सिद्धांत ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार से मिलवाया, लेकिन इस मिलन के बाद ही दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो गया। इससे पहले सिद्धांत का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ भी जुड़ चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com