जसप्रीत बुमराह नहीं, कप्तानी के लिए शुभमन गिल को ये खिलाड़ी दे रहा चुनौती, IPL में रहा है प्लॉप

भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान सबसे बड़ा सवाल कप्तानी का है। अब शुभमन गिल को आईपीएल में फेल हुआ ये खिलाड़ी कप्तानी के लिए सीधे तौर पर टक्कर दे रहा है।
भारतीय टीम में कप्तानी के लिए ऋषभ पंत सीधे तौर पर शुभमन गिल को टक्कर दे रहे हैं।
भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। यहां पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस दौरे में कप्तान का पेज फंसा हुआ है।

टीम मैनेजमेंट के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस लिस्ट में हर रोज नए खिलाड़ी का नाम जुड़ रहा है। इस वक्त भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों पर निवेश करने की योजना बना रहा है। जिससे कि अगले 5 से 6 सालों तक के लिए नई टीम बनाई जा सके।

भारतीय टेस्ट टीम के अगले कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम सबसे उपर है। लेकिन इसमें उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी चुनौती मिल रही है। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरु होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया का 23 मई को सिलेक्शन हो सकता है। ऐसे में कप्तान का ऐलान भी 23 मई को ही होगा।

शुभमन गिल को टक्कर दे रहा ये खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया में अगले कप्तान के लिए शुभमन गिल के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी आगे आ रहा है। वहीं, इंग्लिश मीडिया स्काई स्पोर्ट ने अब इसमें एक नया खुलासा किया है। स्काई स्पोर्ट्स की मानें तो कप्तान के रूप में ऋषभ पंत सीधे तौर पर शुभमन गिल को टक्कर दे सकते हैं। अब इन दोनों में से किसी टीम की कमान सौंपी जाएगी ये सबसे बड़ा सवाल है।

मैनेजमेंट को शुभमन गिल पर भरोसा नहीं

स्काई स्पोर्टेस की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मैनेजमेंट को शुभमन गिल की कप्तानी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है। इसके पीछे उनका युवा टेस्ट करियर हो सकता है। वहीं, टेस्ट फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन उतना खास भी नहीं रहा है। ऐसे में हो सकता है कि गिल को टेस्ट फॉर्मेट की उपकप्तानी सौंपी जा सकती है।

टीम मैनेजमेंट गिल की जगह ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपना चाहता है। बता दें कि इस वक्त पंत भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उन्होंने टेस्ट में पहले बड़े कारनामे कर दिखाए हैं। ऐसे में उनके कप्तान बनने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com