2025 की सबसे चर्चित थ्रिलर वेब सीरीज, 7 एपिसोड में देखकर उड़ जाएंगे होश, जानें कहां है उपलब्ध
Best Thriller Web Series: 2025 में ओटीटी पर कई वेब सीरीज आईं, लेकिन एक 7-एपिसोड की थ्रिलर ने दर्शकों को चौंका दिया। बिना बड़े सितारों के इस सीरीज ने इतिहास रच दिया। तो चलिए जानते हैं कहां है उपलब्ध...
- Written By: स्नेहा मौर्या
ब्लैक वारंट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Black Warrant 2 Web Series: साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास साबित हुआ। इस साल एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हुईं, लेकिन कुछ ऐसी भी रहीं जिनकी चर्चा पूरे साल होती रही। इन्हीं में से एक है वह थ्रिलर वेब सीरीज, जिसने अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखा। खास बात यह रही कि इस सीरीज में न तो कोई बड़ा स्टार था और न ही ज्यादा प्रमोशन, फिर भी यह दर्शकों की पसंदीदा बन गई। ऐसे में चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में और नाम।
दरअसल, इस बहुचर्चित वेब सीरीज को 10 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। सिर्फ 7 एपिसोड की यह सीरीज हर एपिसोड के साथ रोमांच का स्तर और बढ़ा देती है। कहानी इतनी अलग और रियल है कि दर्शकों को यह महसूस होता है कि वे किसी सच्ची घटना का हिस्सा बन गए हैं।
थ्रिलर से भरपूर है इस सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस में नई-नई भर्ती होता है। उसकी पहली पोस्टिंग देश की सबसे खतरनाक जेलों में से एक, दिल्ली की तिहाड़ जेल, में होती है। जेल का सख्त माहौल, कैदियों की दुनिया और एक निर्दयी जेलर का व्यवहार उस नए पुलिसकर्मी को मानसिक रूप से झकझोर देता है। इसके बावजूद वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और हिम्मत के साथ निभाने की कोशिश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
सीरीज में कई ऐसे राज सामने आते हैं जो चौंकाने वाले हैं। कहानी में दिखाए गए कई किस्से सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताए जाते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रभावशाली बनाते हैं। यही वजह है कि इस वेब सीरीज को IMDb पर 7.9/10 की शानदार रेटिंग मिली।
ये भी पढ़े- ‘धुरंधर’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में धमाल मचाने को तैयार, शुरू की ट्रेनिंग
‘ब्लैक वारंट’ ने जीता दर्शकों का दिल
अब तक आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात हो रही है नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ की। रिलीज होते ही इस सीरीज ने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने ‘ब्लैक वारंट सीजन 2’ की भी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका अगला सीजन 2026 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
