अक्षरा सिंह का वैलेंटाइन सॉन्ग ‘चांद तलक’ हुआ रिलीज, रोमांस और दर्द की कहानी ने दर्शकों को किया इमोशनल
Akshara Singh New Song: वैलेंटाइन वीक के बीच अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राज का नया भोजपुरी गाना ‘चांद तलक’ रिलीज हुआ है, जिसमें प्यार के साथ ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Chand Talak Bhojpuri Song Release: चाहे बात अध्यात्म की हो या फिर प्यार के जज्बातों की, भोजपुरी सिनेमा हर मौके पर दर्शकों को कुछ नया देने से पीछे नहीं रहता। वैलेंटाइन वीक के बीच भोजपुरी सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘चांद तलक’ रिलीज कर दिया है, जो सिर्फ प्यार नहीं बल्कि समाज की एक कड़वी सच्चाई भी दिखाता है।
अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राज पर फिल्माया गया यह गाना पहली नजर में एक खूबसूरत लव स्टोरी लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसका अंजाम दर्शकों को झकझोर कर रख देता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और साथ जिंदगी बिताने के सपने देखते हैं। लेकिन उनका प्यार परिवार को मंजूर नहीं होता।
गानें में विक्रांत संग दिखी अक्षरा सिंह की कमेस्ट्री
कहानी उस मोड़ पर पहुंचती है, जहां अक्षरा अपने प्रेमी विक्रांत के साथ घर से भागकर अपनी नई दुनिया बसाने की कोशिश करती हैं। कुछ पल के लिए सबकुछ बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन जल्द ही समाज की बेरहमी सामने आ जाती है। परिवार वाले दोनों की बेरहमी से हत्या कर देते हैं, जो ऑनर किलिंग की तरफ सीधा इशारा करता है। गाने की शुरुआत जहां रोमांस और मीठे लम्हों से होती है, वहीं इसका अंत दिल तोड़ देने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
‘चांद तलक’ को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर अपनी आवाज दी है। इसके भावुक बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं, जबकि संगीत अभिषेक तिवारी ने दिया है। वैलेंटाइन वीक के लिहाज से यह गाना दर्शकों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
पहले भी दोनों की जोड़ी ने जीता है दर्शकों का दिल
अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राज की जोड़ी दर्शकों को पहले भी पसंद आ चुकी है। दोनों हाल ही में फिल्म ‘रुद्रशक्ति’ में साथ नजर आए थे, जो शिव और पार्वती जैसे पवित्र प्रेम पर आधारित थी। उस फिल्म में विक्रांत ने शिव भक्त रुद्र का दमदार किरदार निभाया था, जो अपने प्यार के लिए समाज से टकराने को तैयार रहता है।
ये भी पढ़ें- 21 साल बाद विदेश में फिर चमकेगी ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’, मलेशिया-इंडोनेशिया में 4K वर्जन से होगी री-रिलीज
हालांकि ‘रुद्रशक्ति’ को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब तक इसे टीवी या यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है। इस बीच अक्षरा सिंह लगातार अपने सिंगल गानों से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में उनका गाना ‘बलम जी हॉट लगेला’ भी रिलीज हुआ था और अब उनके आने वाले होली सॉन्ग्स का भी इंतजार किया जा रहा है।
