Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी: ‘बॉर्डर 2’ का 300 करोड़ क्लब में धमाका, ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार भी हुई तेज

Movies Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है। लेकिन तीसरे और दूसरे रविवार की कमाई ने हैरान कर दिया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 08, 2026 | 08:54 PM

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Border 2 vs Mardaani 3 Collection: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। सनी देओल की मल्टी-स्टारर एक्शन ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की दमदार महिला-केंद्रित फिल्म ‘मर्दानी 3’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई हैं। दोनों फिल्मों की ऑडियंस अलग-अलग है, लेकिन कमाई के मामले में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में तेजी से कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। रिलीज के तीन हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। तीसरे रविवार को, यानी आज, फिल्म ने रात 8 बजे तक करीब 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हालांकि शुरुआती दिनों के मुकाबले अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। यह सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है और मल्टी-स्टार कास्ट का असर भी साफ नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

वहीं दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इसका दूसरा रविवार चल रहा है। धीमी लेकिन मजबूत शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी छलांग लगाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 10वें दिन यानी 8 फरवरी को फिल्म ने रात 8 बजे तक 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रानी मुखर्जी की फिल्म ने भी कमाए इतने करोड़

‘मर्दानी 3’ को दर्शकों से अच्छा वर्ड-ऑफ-माउथ मिल रहा है, खासकर रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म के सोशल मैसेज की तारीफ हो रही है। यही वजह है कि फिल्म धीरे-धीरे लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- एक फ्रेम में दिखा क्रिकेट और बॉलीवुड का स्टारडम, शाहरुख-रणवीर संग रिंकू सिंह की वायरल फोटो ने मचाया तहलका

अगर तुलना की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने जहां शुरुआती दिनों में तूफानी कमाई की, वहीं अब इसकी रफ्तार थोड़ी कम हुई है। दूसरी ओर, ‘मर्दानी 3’ ने स्लो स्टार्ट के बाद अब पकड़ बनानी शुरू कर दी है। दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी ऑडियंस के बीच मजबूत बनी हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मुकाबला किस मोड़ पर जाकर थमता है।

Sunny deol border 2 vs rani mukerji mardaani 3 box office collection third sunday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 08:54 PM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Rani Mukerji
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.