21 साल बाद विदेश में फिर चमकेगी ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’, मलेशिया-इंडोनेशिया में 4K वर्जन से होगी री-रिलीज
Tajmahal Movie Re Release: साल 2005 की ऐतिहासिक फिल्म ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’ एक बार फिर सुर्खियों में है। मलेशिया और इंडोनेशिया में 4K वर्जन के साथ इसका ग्रैंड री-रिलीज होने जा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पूजा बत्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Taj Mahal: An Eternal Love Story: जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में आ गई है। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म अब मलेशिया और इंडोनेशिया में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, वो भी नए 4K वर्जन के साथ।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में मलेशिया में आयोजित की गई, जहां दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने अभिनेत्री पूजा बत्रा को बेहद भावुक कर दिया। पूजा, जिन्होंने फिल्म में ऐतिहासिक किरदार नूरजहां निभाया था, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि दूसरे देश में अपनी फिल्म को इतना सम्मान और प्यार मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
मलेशिया और इंडोनेशिया में हुआ फिल्म का प्रीमियर
मलेशिया और इंडोनेशिया में फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया, जिसमें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी शामिल हुए। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, खासतौर पर ऐसी फिल्म के लिए जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
मेकर्स ने ‘ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी’ को नए 4K टेक्नोलॉजी के साथ रीस्टोर किया है, ताकि दर्शक इसकी भव्यता और ऐतिहासिक सेट्स को और बेहतर तरीके से महसूस कर सकें। फिल्म को 13 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन वीकेंड पर मलेशिया और इंडोनेशिया के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ताजमहल में पूजा बत्रा के अलावा ये सितारे आए नजर
इस फिल्म में पूजा बत्रा के अलावा कबीर बेदी, सोन्या जेहान, मनीषा कोइराला, अरबाज खान और जुल्फी सैयद जैसे कलाकार नजर आए थे। यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसमें सेट और कॉस्ट्यूम पर भारी खर्च किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें- ‘डर था लेकिन भागा नहीं…’ बॉर्डर 2 में पिता सुनील शेट्टी से हुई तुलना पर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
पूजा बत्रा के लिए यह फिल्म आज भी बेहद खास है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि नूरजहां का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा, खासकर उसका रॉयल लुक और हैवी ज्वेलरी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सालों बाद विदेशी दर्शकों के बीच यह ऐतिहासिक प्रेम कहानी कितना जादू चला पाती है।
