-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bjp Foundation Day Bollywood To Bhojpuri These Stars Have Special Relationship With Bjp
BJP Foundation Day: बॉलीवुड से लेकर भोजीवुड तक इन सितारों ने थामा बीजेपी का दामन, कुछ बने सांसद तो कुछ ने संगठन को किया मजबूत
- Written By: स्नेहा मौर्या
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज (6 अप्रैल) को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। वहीं बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स बीजेपी के साथ जुड़ते रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं और कौन-कौन से बड़े फिल्मी सितारे बीजेपी से जुड़े हैं।

बीजेपी स्थापना दिवस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आज यानी 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। वहीं 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी की स्थापना की थी। साथ ही साल 2014 से बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता पर काबिज किया है। इस खास मौके पर देशभर में हर तरफ जोरों-शोरों से आयोजन हो रहे हैं।
दरअसल, बीजेपी के साथ सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स खास नाता रखते हैं। ऐसे में बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर जानते हैं कौन-कौन से बड़े फिल्मी सितारे बीजेपी से जुड़े हुए हैं।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। पहले वह फिल्मों में काफी सक्रिय होती थी, लेकिन अब राजनीति में काफी फोकस हो चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म एक थी रानी ऐसी भी में देखा गया था। वह हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
रवि किशन
इसके आलावा भोजपुरी एक्टर रवि किशन हिंदी और भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो पहले कांग्रेस में थे लेकिन 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था और अभी वो गोरखपुर के सांसद हैं। हालांकि, रवि किशन फिल्मों के साथ टीवी पर भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने हिंदी, भोजपुरी,तमिल, तेलुगू कई फिल्मों में अभिनय किया है।
कंगना रनौत
हमेशा से अपने राजनीतिक बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर हिमाचल प्रदेश की मंडी की सांसद बन चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराकर ये जीत हासिल की थी।
अरुण गोविल
इसके साथ ही धार्मिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल भी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे और उन्होंने यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दिनेश लाल यादव
वहीं कभी भोजपुरी बिरहा गाने वाले और फिर फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले दिनेश लाल यादव यूपी की सबसे हॉटसीट माने जाने वाली आजमगढ़ के लोकसभा सासंद रहे चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद एक्टर बीजेपी के साथ जुड़कर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
Bjp foundation day bollywood to bhojpuri these stars have special relationship with bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













