-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bipasha Basus Daughter Devi Has Two Holes In Her Heart The Actress Has Now Revealed
बिपाशा बसु की बेटी देवी के दिल में दो छेद, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वो इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) शादी के छह साल बाद 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपनी लाडली का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर (Devi Basu Singh Grover) रखा है।
वहीं अब बेटी के जन्म के 8 महीने बाद बिपाशा ने अपनी बेटी से जुड़ी एक चौंका देने वाला खुलासा की हैं। बिपाशा बसु ने बताया कि उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। उनकी लाडली जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। एक्ट्रेस को इस बीमारी के बारे में देवी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था। तीन महीने की होने पर देवी की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद अब वो ठीक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर का इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘तुम मेरी पूरी दुनिया हो’
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह
तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट
TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स
दरअसल, 5 अगस्त को बिपाशा बसु अपनी फ्रेंड नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। जिस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने अपनी-अपनी पर्सलन और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी मदरहूड लाइफ के बारे में भी काफी बातें की। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी लाडली देवी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा की। बिपाशा ने इमोशनल होते हुए बताया कि देवी के दिल में जन्म से ही दो छेद थे। देवी जब पैदा हुई थी तब वह वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। जिसके बारे में हमें तीसरे दिन पता चला था।
बिपाशा ने नेहा धूपिया से कहा कि हमें पता भी नहीं था कि वीएसडी क्या होता है, लेकिन जब हमें बेटी के इस बीमारी का पता चला तो हम सुन्न पड़ गए थे। हम काफी डरे हुए थे इसलिए हमने अपने परिवार को भी कुछ नहीं बताया। बिपाशा ने आगे कहा कि हमें बताया गया था कि देवी के दिल में दो बड़े छेद हैं। जो खतरनाक है जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ेगी और सर्जरी कराने का सही समय तब होता है जब बच्चा तीन महीने का हो। हमें यह भी कहा गया था कि हमें हर महीने स्कैन कराना पड़ेगा ताकि यह पता चल सके कि यह अपने से ठीक हो रहा है या नहीं।
बिपाशा ने बताया कि करण सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बिपाशा किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थीं। उन्होंने कहा कि जब देवी तीन महीने कि हुई तो उसकी सर्जरी हुई। छह घंटे तक ऑपरेशन चला और जब तक देवी ऑपरेशन थिएटर के अंदर थीं बिपाशा की जिंदगी रुक सी गई थी। बिपाशा ने कहा कि हमें तब जाकर राहत मिली जब हमने सुना की सर्जरी सफल रहा और अब देवी ठीक है। बिपाशा बसु ने यह भी कहा कि मैंने सोचा था कि मैं इस बारे में किसी से शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे शेयर कर रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मदर्स हैं, जिन्होंने मेरी इस जर्नी में मेरी मदद की है।
Bipasha basus daughter devi has two holes in her heart the actress has now revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMभारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
Jul 08, 2026 | 09:21 PMKing Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
Jul 08, 2026 | 09:21 PMNitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM














