- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Tanya Mittal Emotional Dubai Success Party
दुबई में हुई बिग बॉस 19 की ग्रैंड पार्टी, स्टेज पर फिर अपना दुखड़ा रोती दिखीं तान्या, वीडियो वायरल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Tanya Mittal Emotional Viral Video: बिग बॉस 19 खत्म हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल का दर्द फिर छलक पड़ा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 19 दुबई पार्टी (फोटो-सोर्स-सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Success Party In Dubai: बिग बॉस सीजन 19 को खत्म हुए भले ही पूरा एक महीना बीत चुका हो, लेकिन इस शो की चर्चा और कंटेस्टेंट्स का खुमार अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज की ओर से एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बिग बॉस 19 के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। एयरपोर्ट से लेकर इवेंट वेन्यू तक सितारों की झलक कैमरों में कैद हुई और सोशल मीडिया पर छा गई।
इस पार्टी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तान्या मित्तल ने। एक वायरल क्लिप में डैन्यूब के ओनर रिजवान यह कहते नजर आए कि उन्हें लगा था तान्या शो जीतेंगी, जबकि गौरव खन्ना के विनर बनने की भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद जब तान्या से बिग बॉस के घर में उनके संघर्ष को लेकर सवाल किया गया, तो वह भावुक हो गईं।
दुबई पार्टी में तान्या मित्तल ने की खुलकर बात
तान्या मित्तल ने बताया कि कैसे पूरे घर में 16-17 लोग मिलकर उनका मजाक उड़ाते थे। छोटी-छोटी बातों पर तंज कसना, उनके सच को झूठा बताना और उनके घर तक पर सवाल उठाना उन्हें अंदर तक तोड़ देता था। उन्होंने कहा कि जब हर कोई आपके खिलाफ हो और आप खुद को अकेला महसूस करें, तो उस स्थिति में सर्वाइव करना आसान नहीं होता। तान्या ने यह भी बताया कि कई बार उन्हें खुद से या पेड़ों से बात करनी पड़ती थी, क्योंकि वहां कोई सुनने वाला नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई हॉबी नहीं थी, बल्कि खुद को मानसिक रूप से बचाने की कोशिश थी। तान्या ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि कोई भी इंसान दोबारा ऐसी अग्निपरीक्षा से न गुजरे।
सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर की खूब मस्ती
वहीं पार्टी का माहौल पूरी तरह जश्न से भरा रहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर केक काटा और खूब मस्ती की। गौरव खन्ना ने तान्या की मिमिक्री कर माहौल हल्का किया और पत्नी आकांक्षा के साथ डांस भी किया। अवेज दरबार, नगमा और अन्य सितारों ने भी समां बांधा।
इस इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट बने सिंगर अमाल मलिक, जिन्होंने सफेद पियानो पर बैठकर रोमांटिक धुनें छेड़ीं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी दोस्त नीलम गिरी के लिए गाना गाया, जिसे सुनकर नीलम शर्म से लाल हो गईं। दुबई में उतरे इन सितारों के ग्लैमरस लुक्स और पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा बिग बॉस कंटेस्टेंट्स पर प्यार लुटा रहे हैं।
Bigg boss 19 tanya mittal emotional dubai success party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














