Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे की वापसी से शॉक हुए घरवाले, डरावने अंदाज में हुई एंट्री

बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे की वापसी हॉरर अंदाज़ में हुई। नीलम ने अमल को लेकर तान्या की सफाई को नकारा, वहीं फरहाना ने प्रणित पर ताने मारे।
Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे की वापसी से शॉक हुए घरवाले, डरावने अंदाज में हुई एंट्री
बिग बॉस 19: 'हॉरर' वापसी के बाद प्रणित मोरे ने घर में मचाई हलचल, तान्या-नीलम के बीच रिश्ते पर हुई तीखी बहस
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Pranit More Come Back In Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में उस वक्त बड़ा ड्रामा हुआ, जब मेडिकल कारणों से बाहर गए कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने वापसी की। बिग बॉस ने प्रणित की वापसी की ख़बर घरवालों को एक डरावने (हॉरर) अंदाज़ में दी, जिसने कुछ देर के लिए घर में ख़ौफ़ पैदा कर दिया। इसी बीच, घर में तान्या और नीलम के बीच अमल मलिक को लेकर तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें नीलम ने तान्या की 'सफाई' को सिरे से खारिज कर दिया।

स्टोर रूम के रैक पर प्रणित को लेटे हुए देखकर नीलम चीख पड़ीं। हालांकि, अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना ने तुरंत अंदाजा लगाया कि यह प्रणित हैं। मृदुल दौड़कर जाते हैं और चिल्लाते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं, जिससे ख़ुशी का माहौल बन जाता है। बिग बॉस ने पुष्टि की कि प्रणित अब ठीक होकर लौट आए हैं। घर में वापसी पर प्रणित ने सबसे मुलाकात की और कुनिका के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

तान्या ने दी अमल को लेकर सफाई, नीलम ने किया जस्टिफिकेशन से इनकार

अमल मलिक के लिए हमेशा 'ओवरकेयरिंग' दिखने वाली तान्या अब उस रिश्ते से 'स्टेप बैक' लेने की कोशिश कर रही हैं। तान्या ने नीलम के सामने खुद को सही साबित करने की कोशिश की और कहा, "सही टाइम पर स्टेप बैक ले लिया न ये जरूरी है। मेरी आंखे खुली ये जरूरी था।" नीलम ने तान्या को टोका कि अमल के मना करने पर भी वह उनकी 'ओवरकेयर' क्यों नहीं रोकती थीं। तान्या ने इसे फ्रेंडशिप में अधिकार वाला बॉन्ड बताया, लेकिन नीलम ने साफ़ कहा, "मुझे जस्टिफाई मत कर तान्या, मुझे तुमसे जस्टिफिकेशन नहीं चाहिए।"

प्रणित की वापसी पर फरहाना के ताने और काम करने से इनकार

प्रणित की वापसी से तान्या और फरहाना ख़ुश नहीं दिखीं और गार्डन एरिया में मुंह लटकाकर बैठी रहीं। बाद में फरहाना ने प्रणित पर तंज कसा, "बेवकूफ वापस आ गया।" प्रणित ने घरवालों से कहा कि वह कोई वाइल्ड कार्ड नहीं, बल्कि बीमार होकर लौटे हैं। उधर, फरहाना अपनी ड्यूटी करने को तैयार नहीं हुईं, जिसके बाद अमल ने उन्हें काम न करने पर खाना न मिलने की चेतावनी दी। फरहाना ने कहा, "प्रणित कम से कम बिलो द बेल्ट नहीं था, यहां लोग बहुत नीचे गिरे हुए हैं।"

मालती ने की मस्ती, घर में लौटा उत्साह

फरहाना और तान्या के निराशाजनक व्यवहार के बावजूद, घर के बाकी सदस्यों में उत्साह लौट आया। मालती ने प्रणित के साथ मस्ती की। उन्होंने उनका रास्ता रोकते हुए कहा, "टाइम पास, सुबह से नहीं किया," और मज़ाक में उन्हें टी-शर्ट बदलने जाने को कहा। अभिषेक ने प्रणित की वापसी पर कहा, "जाको राखे साइयां, मार सके न कोई।" प्रणित के लौटने से घर में समीकरण एक बार फिर बदलने लगे हैं।

EndFragment