- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Wants To Break Chris Gayles Record For Highest Individual Score In Ipl
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं क्रिस गेल का ये खास रिकॉर्ड, BCCI अवॉर्ड्स शो में किया खुलासा
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की नजरें इस साल एक बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी। वैभव ने बीसीसीआई अवॉर्ड्स शो के दौरान कहा कि वो क्रिस गेल के हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Eyes on Chris Gayle Record: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते दिखेंगे। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2025 में IPL में डेब्यू किया था और जयपुर की टीम के लिए सात मैचों में कुल 252 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक था।
अपने पहले IPL सीज़न में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था। अब वैभव की नजरें आईपीएल 2026 में एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव ने आईपीएल 2026 में क्रिस गेल के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जताई है।
गेल के हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव
गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ़ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “सर, वही 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।” अभी तक IPL के इतिहास में केवल दो बल्लेबाज क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम ही एक मैच में 150 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है।
सम्बंधित ख़बरें
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
IPL 2026: राहुल का रिकॉर्ड शतक गया बेकार, सब्स्टीट्यूट फील्डर करुण नायर की चूक से दिल्ली की शर्मनाक हार
RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स के सामने खड़ा किया 229 का टारगेट
Boss Baby has his eyes set for this one! 👀 Will Vaibhav Sooryavanshi achieve this feat in the #TATAIPL 2026 ✍️👇 Watch BCCI Naman awards 👉https://t.co/8W5zMWhfvk pic.twitter.com/CZ3xnzqifF — Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026
अभिषेक शर्मा ने पिछले IPL सीज़न में 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 गेंदों में 141 रन बनाए थे। वैभव का लक्ष्य है कि वो आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने।
यह भी पढ़ें: BCCI अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा, IPL 2026 के लिए तय किया अपना लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स को दिलाना चाहते हैं खिताब
शो के दौरान IPL 2026 के लिए अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना चाहते हैं। इस सीज़न में वह रियान पराग की कप्तानी में टीम का हिस्सा होंगे। पिछले साल IPL 2026 की नीलामी से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद, रियान पराग को टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया है। अब देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस साल राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन वैभव के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करेगा।
Vaibhav suryavanshi wants to break chris gayles record for highest individual score in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM












