संभाजीनगर की 2740 करोड़ जल योजना का अहम चरण शुरू, गुढी पाड़वा पर नाथसागर से जैकवेल में पानी का परीक्षण

Maharashtra Jayakwadi Pipeline Project: संभाजीनगर की 2740 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना का अहम चरण शुरू होने जा रहा है। गुढी पाड़वा पर नाथसागर जलाशय से नए जैकवेल में पानी लेने का परीक्षण किया जाएगा।
Crucial Phase of Sambhajinagar's ₹2,740 Crore Water Scheme Begins: Water Testing from Nathsagar to Jackwell Conducted on Gudi Padwa
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर की दीर्घकालीन जलापूर्ति के लिए शुरू की गई 2740 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का अहम चरण अब करीब आ गया है। गुढी पाड़वा के दिन नाथसागर जलाशय में बनाए गए नए जैकवेल से पानी लेने की परीक्षण प्रक्रिया की जाएगी।

शहर के लिए स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना की तैयारियां प्रशासन व ठेकेदारों की ओर से पूरी की जा रही हैं। परियोजना की प्रगति पर अदालत की नियुक्त समिति भी लगातार नजर रख रही है।

नाथसागर से सायफन पद्धति के जरिए जैकवेल में पानी लाने के बाद जायकवाड़ी से नक्षत्रवाड़ी तक बिछाई गई लगभग 39 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन की सफाई प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पाइपलाइन में जमा मिट्टी, कचरा व तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है, जिसमें करीब 20 से 25 दिन लग सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार यदि कार्य में कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो अप्रैल के मध्य तक नए जल शुद्धिकरण केंद्र तक पानी पहुंचने की संभावना है। फिलहाल महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारी व परियोजना का काम संभाल रही जीवीपीआर कंपनी के इंजीनियर तकनीकी जांच कर रहे हैं।

निर्माण में खामियों का सुधार

परियोजना के दौरान कुछ स्थानों पर पाइपलाइन को सहारा देने के लिए बनाई गई संरचनाओं में तकनीकी खामियां सामने आई है। पानी के दबाव को देखते हुए इन संरचनाओं की मजबूती बढ़ाने के लिए संबंधित ठेकेदार से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसे 19 मार्च से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना से जुड़ी प्रमुख जानकारी

परियोजना लागत 2740 करोड़ रुपये।

पानी का स्रोत नाथसागर जलाशय, पैठण।

जैकवेल परीक्षण 19 मार्च।

मुख्य पाइपलाइन करीब 39 किमी (जायकवाडी-नक्षत्रवाडी।

पाइपलाइन सफाई 20-25 दिन

संभावित लक्ष्य अप्रैल में शुद्धिकरण केंद्र तक पानी पहुंचना

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com